जालंधर: पता पूछने के बहाने किडनेप करके 4 लड़कियों ने किया युवक के साथ गैंगरेप‚ घटना सुनकर हर कोई हैरान

आँखों देखी
2 Min Read
लड़कियों ने किया गैंगरेप
लड़कियों ने किया गैंगरेप

जालंधर:  अभी तक आपने लड़कियों के साथ रेप की खबरे सुनी होंगी लेकिन पंजाब के जालंधर से रेप का एक ऐसा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है‚ जिसे सुनकर आपके पैरों तले की जमीन खिसक जाएगी।  दरअसल जालंधर में एक युवक के साथ चार लड़कियों ने बंधक बनाकर गैंग रेप किया है। यहीं नही घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी लड़कियां फरार बताई जा रही हैं। कानून नही होने की वजह से पुलिस ने इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।  

मिली जानकारी के अनुसार लड़कियों ने एड्रेस पूछने के बहाने युवक को पहले रोका और फिर उसके चेहरे पर स्प्रे लगाकर बेहोश कर दिया।  आरोपी लड़कियां युवक को गाड़ी में डालकर कमरे पर ले गई।  जहां उसे जबरदस्ती शराब पिलाई गई।  युवक का आरोप है कि 20 से 30 साल की इन चारों लड़कियों ने उसके साथ पूरी रात गैंगरेप किया।

यह भी पढ़े-  मेरठ के युवक ने विदेशी बच्चे के साथ किया कुकर्म का प्रयास‚ पुलिस किया गिरफ्तार

पीड़ित एक चमड़ा फैक्ट्री में मजदूरी करता है और शादीशुदा है।  हालांकि पीड़ित की पत्नी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने से इनकार किया है।  लेकिन यह खबर सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद चर्चा का विषय बनी हुई है।  जिसने भी इस खबर को सुना वह हैरान रह गया। लोग बोल रहे हैं कि ऐसा कैसे हो सकता है। 

आपको बता दें कि जालंधर में हुई यह घटना कोई पहला मामला नहीं है।  इससे पहले भी पुरुषों के साथ ऐसी वारदात हो चुकी है।  मुंबई में साल 2017 में एक 16 साल के एक किशोर के साथ 15 लड़कियों ने गैंगरेप किया था। वहीं मुजफ्फरनगर में भी 2014 में 3 कैदियों के साथ साथी कैदियों ने यौन संबंध बनाए थे। 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply