लॉकडाउन के बीच चीन में विरोध प्रदर्शन जारी, शी जिनपिंग को हटाने की मांग

आँखों देखी
1 Min Read
लॉकडाउन के खिलाफ चीन में प्रदर्शन
लॉकडाउन के खिलाफ चीन में प्रदर्शन

World News:  चीन में कोविड लॉकडाउन के चलते पिछले कई दिनों से लोगों का विरोध प्रदर्शन जारी है।  प्रदर्शनकारी अब चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के ख़िलाफ़ भी नारे लगा रहे हैं। शंघाई में ‘शी जिनपिंग गद्दी छोड़ो’ के नारों की गूंज सुनाई दे रहे हैं। वहीं इस पूरे मामले में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन पैनी नजर बनाए हुए हैं।

आपको बता दें कि चीन के कई शहरों में ज़ीरो कोविड नीति के चलते सख़्त लॉकडाउन लागू है। कुछ दिन पहले चीन के उरूमची इलाके में एक अपार्टमेंट में आग लगने से 10 लोगों की मौत हो गई थी। यहां के लोगों का आरोप है कि सख़्त लॉकडाउन के चलते लोगों की जान नहीं बचाई जा सकी। इस घटना के बाद लोगों का गुस्सा और ज़्यादा बढ़ गया है।

हालांकि अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए आरोपों से इनकार किया है। प्रशासन का कहना है कि लॉकडाउन के चलते लोगों को आग से बचने से रोक गया था।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply