UP: गंगा स्नान के बाद आगे निकलने की होड़ में श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्राली पलटी, 8 घायल

Manoj Kumar
2 Min Read
हादसे में शिकार ट्रेक्टर ट्राली

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर ट्रेक्टर ट्रॉली हादसे में हुई 26 मौतों के बाद प्रदेश में ट्रैक्टर-ट्रॉली आदि पर सवारियां ढोने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। उन्होंने ट्रॉली आदि में सवारियां ढोने वालो पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाने का निर्देश जारी किया था। इसके बावजूद भी गंगा स्नान मेले पर हजारों की संख्या में ट्रेक्टर ट्रॉली सवारियां लेकर पहुंची है। मुख्य स्नान के बाद इन ट्रैक्टर ट्रॉलीयों को एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ मची रहती है। और अपने साथ साथ  दूसरों की जान से भी खिलवाड़ करने से बाज नहीं आते हैं। जिस कारण प्रत्येक गंगा स्नान मेले पर अक्सर हादसे होते है।

मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा पर तिगरी गंगा मेले से लौट रहे श्रद्धालुओं की दो ट्रैक्टर ट्राली आगे निकलने की होड़ में कुमराला के नजदीक दूसरी ट्रैक्टर ट्राली से भिड़कर हादसे का शिकार हो गए। भिडंत के बाद एक ट्रेक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर खंदक में पलट गया। उसमें सवार आठ श्रद्धालू घायल हो गए। हादसे के बाद अन्य लोगों ने  घायलों को इलाज हेतु निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया गया की पलटने वाली ट्रेक्टर ट्राली अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव शादपुर निवासी योगेश की थी जो तिगरी गंगा मेले से अपने परिवार सहित घर लौट रहा था।

अनियंत्रित होकर खंदक में पलटी ट्रेक्टर ट्राली में चालक योगेश, ट्राली में सवार उसकी पत्नी डोली, बेटी अपूर्ण, रिश्तेदार पुरुषोत्तम, दूसरे रिश्तेदार संतराम उसकी पत्नी प्रियंका, बेटी निधि व बेटा मनु घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को निकट के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply