UP: आगरा में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, तीन युवकों की मौत, दो घायल

Manoj Kumar
2 Min Read
कार के उड़े परखच्चे

उत्तर प्रदेश: आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। जबकि दो युवक घायल हैं। इनमें से एक घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनो घायलों को आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों मृतक युवक फिरोजाबाद के जाटवपुरी के रहने वाले थे। हादसे के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।



जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात लगभग 11 बजे आगरा-फतेहाबाद मार्ग पर लखनऊ से तरफ से आ रही एक कार बेकाबू होकर पलिया गांव के समीप पेट्रोल पंप के सामने पेड़ से टकरा गई। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि पेड़ से टकराने के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना मिलते ही थाना फतेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची तब तक कार सवार तीन युवकों ने दम तोड़ दिया जबकि दो युवक घायल अवस्था में मिले हैं। इनमें से एक गंभीर रूप से घायल है जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। हादसे में मरने वाले तीनों युवकों  की पहचान इमरान पुत्र अरशद अली, नासिर पुत्र शहाबुद्दीन, जबी पुत्र नहीम, निवासी जाटवपुरी फिरोजाबाद के रूप में हुई है। हादसे में वकास और औवेश गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply