UP: देश में सबसे ज्यादा प्रदूषित हवा मेरठ की, सांस लेना हुआ दुभर

Manoj Kumar
2 Min Read

संवाददाता: प्रवीण सैनी


मेरठ: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी 162 शहरों की सूची में प्रदूषण के मामले में मेरठ नंबर एक पर रहा। मेरठ की हवा सोमवार को देश में सबसे ज्यादा प्रदूषित रही। शहर की गंगानगर आवासीय कॉलोनी में यह 425 दर्ज किया गया। यहां का औसत एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक) 339 रहा जो शाम सात बजे 345 पर पहुंच गया। मुजफ्फरनगर 318 एक्यूआई के साथ दूसरे नंबर पर रहा। 

शहर के लोगों को हवा में धूल और धुएं के कणों की वजह से आंखों में जलन व सांस लेने में तकलीफ हो रही है। यह तब है जब प्रदूषण पर काबू के लिए एक अक्तूबर से ही गेप गेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) लागू किया गया था। इसके बावजूद दिन प्रतिदिन वायु प्रदूषण बढ़ता ही जा रहा है। वहीं मेरठ-पौड़ी मार्ग के चौड़ीकरण का निर्माण कार्य चल रहा है। इस वजह से गंगानगर कॉलोनी की हवा सोमवार को शहर में सबसे ज्यादा प्रदूषित रही।

हवा प्रदूषित होने पर चिकित्सकों ने सलाह दी है कि एक्यूआई ज्यादा होने की वजह से सुबह-शाम सैर पर न जाएं। यदि बाहर निकल रहे हैं तो मॉस्क पहनें। सांस में तकलीफ और आंखों में जलन की स्थिति में डॉक्टर को दिखाएं। इसके साथ ही सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 17.2 दर्ज किया गया।

शहर में वायु गुणवत्ता सूचकांक: 

गंगानगर                   425
बच्चा पार्क                318
बेगमपुल                  315
तेजगढ़ी चौराहा         312
पल्लवपुरम               305
दिल्ली रोड                304 
जयभीमनगर             304
मेडिकल                   303

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply