UP: स्टेज पर वरमाला के दौरान दुल्हन की मौत, मातम में बदलीं खुशियां

Manoj Kumar
2 Min Read
दुल्हन शिवांगी शर्मा

उत्तर प्रदेश: लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में एक घर में शादी के दौरान जयमाला स्टेज पर दुल्हन की मौत हो गई। अचानक दुल्हन की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। दुल्हन की मौत के बाद तो दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। दुल्हन के परिजनो का रो रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात मलिहाबाद क्षेत्र के गांव भदवना निवासी राजपाल की बेटी शिवांगी शर्मा की शादी थी।  लखनऊ के बुद्धेश्वर से उसकी बारात आई थी। शिवांगी के दरवाजे पर बारात पहुंची तो सभी के चेहरों पर खुशियां थीं। सभी के पहुंचने पर नाश्ते के बाद जब द्वारपूजा शुरू हुई तो जनातियों की आवाभगत से बराती खुशी से झूम रहे थे। दरवाजे पर बरात आई तो खुशी में महिलाओं ने स्वागत गीत गाए। खुशनुमा माहौल में दोनों तरफ से खूब हंसी-ठिठोली चल रही थी।

दूल्हा वरमाला स्टेज पर अपनी दुल्हनिया का इंतजार कर रहा था। उधर दुल्हन भी अपनी सखी-सहेलियों के साथ लाल जोड़े में हाथों में वरमाला लिए आगे बढ़कर स्टेज पर पहुंची। वर और वधू दोनों एक-दूसरे को वरमाला डालने वाले थे तभी अचानक दुल्हन बेहोश होकर गिर पड़ी। यह देख अफरा तफरी मच गई। वहां आसपास मौजूद परिजनों ने फौरन दुल्हन को उठाया और इलाज के लिए उसे समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टरों ने दूल्हान को मृत घोषित कर दिया।

दुल्हन की मौत के बाद तो दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। चंद मिनटों में सारी खुशियां मातम में तब्दील हो गईं। इस दुखद घटना से दुल्हन के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply