आगरा में मकान की छत गिरी, मलबे में दबकर दो बच्चों की मौत, महिला घायल

551
मकान की छत गिरी

उत्तर प्रदेश: आगरा जिले के खेरागढ़ कस्बा के नगला उदैया मार्ग स्थित सुभाष अग्रवाल के मकान की पट्टी (पत्थर) से बनी छत मंगलवार देर रात करीब 2:30 बजे अचानक गिर गई। हादसे में महिला सुरभि अग्रवाल पत्नी विष्णु अग्रवाल, उसका पुत्र आरुष (5),  पुनीत (17) पुत्र ब्रजेश समेत तीन लोग मलबे में दबकर घायल हो गए।

घटना के बाद आसपास के लोग जमा हो गए। आनन-फानन सभी को मलबे से निकाला गया गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोनो बच्चो (आरुष और पुनीत) की इलाज के दौरान मौत हो गई। बच्चों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि तीन लोग बाल-बाल बच गए।