Noida: कार में सवार होकर शादी से लौट रहा था परिवार‚ झपकी ने सुलाया दिया मौत की नींद

आँखों देखी
3 Min Read
सुबह पांच बजे हुआ हादसा
सुबह पांच बजे हुआ हादसा

ग्रेटर नोएडा: नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर आज सुबह भयानक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मरने वालों में ढाई महीने का मासूम बच्चा भी शामिल है। हादसा सेक्टर 160 के पास सुबह करीब 5 बजे हुआ।  तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

हादसे में कार सवार फैक्ट्री मालिक, उनकी पत्नी और ढाई महीने के बच्चे की मौत हो गई। जबकि कार में सवार युवक की साली और बुआ गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। बताया जा रहा है कि कारोबारी का परिवार आगरा में एक शादी समारोह में शामिल होकर दिल्ली लौट रहा था। बताया जा रहा है कि नींद की झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ‚ घटना के समय कार की रफ्तार करीब 120 किमी प्रति घंटा की थी।

हादसे की सूचना पर परिवार में कोहराम मच हुआ है‚ पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक कार्तिक गुप्ता की विकास नगर, दिल्ली में वाहनों के बियरिंग बनाने की फैक्ट्री है। वह पत्नी शिवानी (23), ढाई महीने के बच्चे, बुआ सुमन गुप्ता और साली शीतल शर्मा (18) के साथ आगरा अपने रिश्तेदार के घर शादी समारोह में स्विफ्ट डिजायर कार से गए थे।

शुक्रवार रात प्रोग्राम अटैंड करने के बाद वह वापस अपने घर दिल्ली लौट रहे थे। शनिवार सुबह 5 बजे उनकी गाड़ी नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-160 के पास सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस घटना में सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार्तिक गुप्ता और उनकी साली शीतल शर्मा को नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान कार्तिक गुप्ता की मृत्यु हो गई। इनके बच्चे को फेलिक्स हॉस्पिटल सेक्टर-137 में एडमिट कराया गया। वहां डॉक्टर उसे बचा नहीं पाए। कार्तिक गुप्ता की पत्नी शिवानी को जेपी हॉस्पिटल ले जाया गया, वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। कार्तिक की बुआ और साली की हालत गंभीर बनी हुई है।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply