मेरठ: प्रजापति समाज को अनुसूचित जाति में शामिल करने के लिए पैदल यात्रा को सफल बनाने का किया आह्वान

Manoj Kumar
2 Min Read
#image_title

संवाददाता: नीरज गोला

मेरठ: परीक्षितगढ़ नगर की प्रजापति धर्म शाला में राष्ट्रीय प्रजापति महासभा के तत्वाधान में एक बैठक की गई। जिसमें वक्ताओं ने अनुसचित जाति में शामिल करने के लिए 28 से 31 मार्च तक दिल्ली जंतर मंतर तक पैदल यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया।

मुख्य अतिथ राष्ट्रीय अध्यक्ष दारा सिंह प्रजापति ने कहा कि प्रजापति समाज के लोगों के साथ भाजपा सरकार अन्याय कर रही है। जबिक सरकार बनाने में प्रजापति समाज का अहम योगदान रहा है। सरकार को प्रजापति समाज को अनुसूचित जाति में शामिल करना चाहिए, तथा समाज का उत्पीड़न अब बर्दाशत नहीं किया जाएगा। सरकार ने अगर हमारी मांगों को शीघ्र ही पूरा नहीं किया तो आगमी लोक सभा चुनाव में प्रजापति समाज एक जूठ होकर सबक सिखाएगा। भाजपा सरकार प्रजापित समाज से किए हुए वादों को पुरा नहीं कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रजापित समाज अब तक भाजपा का समर्थन देकर सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाता रहा है। अनुसूचित जति में शामिल करने के लिए 28 मार्च से 31मार्च तक दिल्ली जंतर मंतर पर पैदाल यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया। वही भूले राम प्रजापति ने कहा कि प्रजापति समाज अब जागरूक हो रहा है। तथा सरकार के किसी भी झूठे बहकावे में नहीं आएगा सरकार को प्रजापति समाज का ध्यान रखना चाहिए और उनकी मांगों को शीघ्र ही पुरा करना चाहिए, भाजपा सरकार का हमेशा हिती रहा है। इस बार हजारों की संख्या में प्रजापति समाज पैदल यात्रा के लिए कूच करेगा।

बैठक की अध्यक्षता मानसिंह प्रजापति व संचालन मनोज प्रजापति ने किया। बैठक में , गुड्ड प्रजापति, सतवीर, ओमकार रघुवंशी, राधे श्याम, तारीफ, मनोज, सुधीर, कृष्णा फौजी, देवेंद्र, विनोद, विशाल, रोहित, धर्मपाल, अंकुर, विशाल, नवाब, राजपाल, सचिन, सत्यवीर, सोनू, रिंकू भारत के अलावा क्षेत्र के विभिन्न गांव के अनेक लोग भी उपस्थि रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply