मेरठ। झारखंड से बरेली में अफीम बेचने वाली महिला सहित 2 लोग अरेस्ट

3 Min Read

मेरठ STF यूनिट ने गैर राज्यों में अवैध तरीके से नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के 2 शातिरों को अरेस्ट किया है। टीम बरेली से दोनों को पकड़कर लाई है। इसमें एक महिला भी शामिल है जो मूल रूप से झारखंड की रहने वाली है। लेकिन दूसरे राज्यों में नशीले पदार्थों की तस्करी करती है। लंबे समय से एसटीएफ इन लोगों की तलाश में जुटी थी। पकड़े गए आरोपियों के पास 06.080 किलोग्राम अफीम भी बरामद हुआ है।
दोनों को बरेली से किया अरेस्ट
एसटीएफ मेरठ की टीम ने गौसगंज पुलिया, फरीदपुर थाना बरेली से शुक्रवार देर रात लगभग 1.30 बजे शांति कुमारी पत्नी चंदन सिंह को अरेस्ट किया। जबकि दूसरा आरोपी राहुल पुत्र गोकिल जो बरेली के अंजनी थाना का रहने वाला है। राहुल को टीम ने सुबह 8.20 पर बरेली से ही गिरफ्तार किया है। आरोपी शांति झारखंड, हजारीबाग के औखेनी तेली टोला थाना बड़कगांव की रहने वाली है।

यूपी, उत्तराखंड मे ंकरते अफीम सप्लाई
मेरठ एसटीएफ के एएसपी ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि लंबे समय से मादक पदार्थों की अवैध तस्करी की सूचना थी। टीम को आरोपियों की तलाश थी। बरेली में इन आरोपियों के होने की सूचना पर टीम वहां पहुंची और दोनों को पकड़ा है। इनके पास भारी मात्रा में अफीम मिला है।

झारखंड से बरेली में बेचने लाई थी अफीम
पकड़ी गई महिला शांति झारखंड से अफीम लाकर उसे बरेली और आसपास के राज्यों, उत्तराखंड, उधमसिंह नगर में सप्लाई करती थी। महिला के पास से बैग में 05.041 किलो ग्राम अफीम बरामद हुई। पूछताछ पर महिला ने बताया कि उसका एक गिरोह जो अन्तर्राज्यीय स्तर पर अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करता है। इसमें राजू मांझाी जो चूरचू झारखंडउ का रहने वाला है वो उसके लिए काम करती है। राजू उसे प्रतिकिलो अफीम सप्लाई पर 1,05,000रुपए देता है। यह अफीम वो राहुल नाम के एक आदमी को देने आई थी। राहुल को अक्सर महिला झारखंड से अफीम लाकर बरेली में बेचती आ रही है। शांति की निशानदेही पर ही एसटीएफ ने आरोपी राहुल को भी पकड़ा है।

Share This Article
Exit mobile version