Mainpuri News:करहल में योगी की जनसभा: मुलायम सिंह यादव को दी श्रद्धांजलि

आँखों देखी
3 Min Read

Mainpuri: सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को मैनपुरी के करहल स्थित नरसिंह इंटर कॉलेज के मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित किया।वही उन्होंने मैनपुरी की पावन धरा को नमन करते हुए अपने भाषण की शुरुआत की।इसी दौरान मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी। वही इसके बाद समाजवादी पार्टी (सपा) और सैफई परिवार पर जमकर निशाना साधा। 

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने वर्ष 2019 में ही भाजपा को जीत का आशीर्वाद दे दिया था। और नेताजी ने कहा था कि जीतेगी तो भाजपा ही।और उनके ही आशीर्वाद से भाजपा ने आजमगढ़ और रामपुर का उपचुनाव जीता।वही भाजपा ने समाजवादी पार्टी के दुर्ग कहे जाने वाले आजमगढ़ और रामगढ़ को ध्वस्त कर दिया। आगे उन्होंने कहा कि यहां के लोगों को नया इतिहास बनाने का मौका मिल रहा है। और मैनपुरी लोकसभा को भाजपा की झोली में डालिए।हम आपको भरोसा दिलाते हैं विकास के मामले में कोई भेदभाव नहीं होगा। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है।वही इसके साथ ही अयोध्या के विकास के लिए 30 हजार करोड़ की परियोजनाएं चल रही हैं।और आपके क्षेत्र में विकास की प्रकिया आगे बढ़ेगी। आगे उन्होने कहा कि इसके लिए अच्छे जनप्रतिनिधि को चुने की आवश्यकता है। और ऐसे नहीं होता है कि जो चुनाव में नाते-रिश्तेदारी निकालते हों।  

सूबे कब मुखिया आगे कहा कि चाचा शिवपाल यादव की हालत पेंडुलम जैसी हो गई है। और पहले बैठने के लिए हत्था मिला था।

वही समाजवादियों का चरित्र परिवारवादी है। और मैनपुरी किसी परिवार की विरासत नहीं बन सकती है। आगे कहा कि भाजपा के नेतृत्व में बहुत ही सूझबूथ से रघुराज सिंह शाक्य को प्रत्याशी बनाया है। वही उन्होंने जनता से भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की। 

आपको बता दे करहल विधानसभा क्षेत्र मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। वही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव फिलहाल इसी विधानसभा सीट से विधायक हैं। इसी को देखते हुए करहल में सीएम योगी की जनसभा बेहद महत्वपूर्ण माना जा रही है। वही भाजपा ने भी सीएम की सभा में भीड़ जुटाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी। 

वही भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान का कहना है कि करहल से ही इस बार सपा को ऐतिहासिक हार का सामना करना पड़ेगा। वही लोकसभा उपचुनाव में एक-एक कार्यकर्ता कमल खिलाने को तैयार है।

मैनपुरी से उदयवीर सिंह की रिपोर्ट  

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply