Karwa Chauth UP Moon Rise Time: जानिए मेरठ, गाजियाबाद, दिल्ली, वाराणसी, आगरा, में कब निकलेगा करवा चौथ का चांद?

आँखों देखी
2 Min Read

Karwa Chauth UP Moon Rise Time: गुरुवार को देशभर में करवा चौथ का त्योहार मनाया जा रहा है। सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला उपवास रख रही हैं जो शाम को चांद देखने के बाद ही पूरा होगा। सुहागन महिलाएं करवा चौथ पर करवा माता की पूजा करती हैं और अपने पति की लंबी उम्र और उनकी सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। 

शाम के वक्त महिलाएं एक जगह एकत्रित होकर करवा चौथ की कहानी पढ़ती हैं और फिर सूर्य भगवान को जल अर्पित करती हैं। इसके बाद शुरू होता है चांद का इंतजार। निर्जला उपवास रखने वाली महिलाएं चांद का बेसब्री से इंतजार करती हैं क्योंकि चांद की पूजा के बाद ही महिलाएं पानी पीकर अपना व्रत तोड़ती हैं। अगर आप उत्तर प्रदेश में हैं तो हम आपको बताएंगे कि आपके जिले में करवा चौथ का चांद कब नजर आएगा। द्रिक पंचांग के अनुसार करवा चौथ के दिन चांद रात 08:09 बजे उदय होगा। राजधानी लखनऊ में चांद 07:58 बजे पर निकलेगा। इसके अलावा कानपुर में करवा चौथ का चांद 8:01 पर नजर आएगा।

बाकी जिलों की बात करें तो प्रयागराज में चांद 8:08 बजे, वाराणसी में 08:05 बजे, आगरा में 8:09 बजे, मेरठ में 8:04 बजे और बरेली में चांद 8:08 बजे निकलेगा। मौसम की स्थिति को देखते हुए आपके इलाके में चांद निकलने का समय थोड़ा-बहुत आगे पीछे हो सकता है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply