UP के इन जिलों में भारी बारिश और आंधी की संभावना‚ मौसम विभाग का अलर्ट

आँखों देखी
2 Min Read
#image_title
यूपी मौसम का हाल

UP weather Update:  यूपी में फिलहाल लोगों को गर्मी से राहत मिलने का दौर जारी है. शुक्रवार को भी मौसम में नरमी जारी है। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। लेकिन मौसम विभाग ने कुछ जिलों में बारिश या बादलों की गर्जना के साथ एक या दो बार बारिश की संभावना जताई है। माना जा रहा है कि इससे फिलहाल तापमान स्थिर रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस कम था।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार और शनिवार को हल्की बारिश के आसार हैं. दोनों दिन बादल छाए रहेंगे। एक या दो बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी।

इससे प्रदेश भर के कई इलाकों का तापमान स्थिर रहेगा। इसके बाद मौसम साफ होगा और धूप खिलेगी। वहीं, शनिवार को बादलों की आवाजाही देखी जा सकती है। तापमान में भी उतार-चढ़ाव रहेगा।

वहीं, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कई इलाकों में वज्रपात की संभावना है।
आईएमडी ने सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, अलीगढ़, संभल, बदावां और आसपास के जिलों में बारिश की संभावना जताई है।

इन इलाकों में आंधी आ सकती है। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना है। इसके साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply