अयोध्या: बारिश में कच्चा मकान ढहने से पूरा परिवार मलबे में दबा, दो की मौत, 2 घायल

Manoj Kumar
1 Min Read

उत्तर प्रदेश: अयोध्या के इनायतनगर थाना क्षेत्र में बारिश के कारण मंगलवार सुबह चार बजे कच्चा मकान ढहने से पूरा परिवार मलबे के नीचे दब गया  जिसमें एक महिला और बच्चे की मौत हो गई है तथा दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पड़ोसियों ने  मलबे में दबे परिवार को निकलने के लिए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

जानकारी के अनुसार, अयोध्या जिले के इनायतनगर थाने के हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के बसवार कलां गांव में बारिश के चलते अब्दुल मजीद  का कच्चा मकान ढह गया। मकान ढहने से पूरा परिवार मलबे के नीचे दब गया। बताया कि अब्दुल मजीद  (60) व उनकी पत्नी मेहरूल निशा (58) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जबकि पास में लेटी उनकी बेटी शकीना (35) और नाती साहबान (4) की मलबे में दबकर मृत्यु हो गई।

अब्दुल मजीद की बेटी शकीना बारावफात के मौके पर अपने मायके में आयी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची मिल्कीपुर पुलिस क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply