Agra में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एलान:- ताजनगरी को आईटी और शिक्षा का हब बनाएगी सरकार

Manoj Kumar
3 Min Read

उदयवीर सिंह

आगरा: सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज आगरा को 487.67 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात दी है। वही उन्होंने सोमवार को तारघर मैदान में 88 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।वही  प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करते हुए बड़ा एलान किया। सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार आगरा को शिक्षा और आईटी का हब बनाएगी। आगे उन्होंने कहा कि मार्च से पहले नई नीति आ जाएगी, जिसमें आगरा को आईटी पार्क का तोहफा दिया जाएगा। 

योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण में कहा कि ताज ट्रेपेजियम जोन में आगरा को विशेष जोन का दर्जा मिलेगा, जिसके तहत कई सौगातें आईटी पार्क बनाने पर उद्यमियों को मिलेंगी। वही हजारों नौजवानों को रोजगार मिलेगा।आगे  उन्होंने कहा कि 2017 से पहले आगरा सबसे प्रदूषित शहरों में गिना जाता था। आज पांच वर्ष में प्रदेश की तस्वीर बदली है। वही मेट्रो का काम युद्धस्तर पर चल रहा है।ताजनगरी आगरा प्रधानमंत्री आवास योजना में देश में नंबर वन हैं। इससे पहले क्या गरीबों को आवास मिल पाते थे ? 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डबल इंजन सरकार न केवल विकास के लिए बल्कि आमजन की सुविधा के लिए तत्परता से कार्य कर रही है।क्या पहले कभी कोई सोचता था कि गरीब को विद्युत कनेक्शन मिलेंगे, निशुल्क सिलिंडर मिलेंगे? लेकिन डबल इंजन सरकार में गरीबों के हित में कार्य हो रहे हैं। वही कोविड काल में निशुल्क उपचार मिला। निशुल्क टीकाकरण किया गया है। आगे उन्होंने कहा कि यहां म्यूजियम के नाम पर तमाशा बनाया जा रहा था। मुगल म्यूजियम बनाया जा रहा था।वही हमने छत्रपति शिवाजी के नाम पर बनवाया। 

आपको बता दे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार दोपहर को राजकीय वायुयान से खेरिया हवाई अड्डे पर पहुंचे। वही यहां से पहले मैनपुरी गए। वहां चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद सीधे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। वही कार्यक्रम स्थल पर मेयर नवीन जैन और भाजपा नेताओं ने सीएम योगी का स्वागत किया। सीएम को पुष्पमाला पहनाई और स्मृति चिन्ह भेंट किया। वही इसके बाद 88 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।वही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र सौंपे। 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply