Agra: सूदखोरों के कर्ज से परेशान सैलून संचालक ने पंखे से लटक कर की आत्महत्या

Manoj Kumar
3 Min Read

उदयवीर सिंह

Demo pick

उत्तर प्रदेश: आगरा जिले के थाना एत्माद्दौला के सीता नगर में एक सैलून संचालक अर्जुन सेन ( उम्र करीब 40 साल ) ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार मृतक कर्जदारों से परेशान था। इसी कारण ही उसने आत्मघाती कदम उठाया। वही मृतक की बेटी ने तहरीर दी है। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच करने की बात कही है। 

मिली जानकारी के मुताविक सीता नगर स्थित कुआं वाली गली निवासी अर्जुन सेन रामबाग पर सैलून चलाते थे। इसके लिए उन्होंने किराये पर दुकान ले रखी थी। वहीं उनका घर भी किराये पर था। आपको बता दे उनकी एक बेटी की शादी हो चुकी है। वही परिजनों ने बताया कि अर्जुन की पत्नी मायके गई हुई थीं।वही अर्जुन बृहस्पतिवार को वो दुकान नहीं गए। वही सुबह तकरीबन 11 बजे एक पड़ोसी ने घर में कमरे की चौखट से बने फंदे पर अर्जुन का शव लटका देखा। इसकी जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।वही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

म्रतक के कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ। इस सुसाइड नोट को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। वही थाने का प्रभार देख रहे एसआई सुशील कुमार ने बताया कि मृतक की बेटी खुशी ने तहरीर दी है।और इसमें पांच लोगों पर आरोप लगाया है। वही मामले में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। सुसाइड नोट के हस्तलेख का मिलान भी कराएंगे।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, एक पेज पर लिखा सुसाइड नोट मिला है। वही इसमें सबसे पहले जिलाधिकारी, एसडीएम, सीओ, थानाध्यक्ष एत्माद्दौला, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम भी लिखा है। वही इसके बाद लिखा कि कुछ लोगों से पैसा ले लिया है, और मैं गरीब आदमी हूं कर्ज नहीं चुका पा रहा और कर्ज वाले मुझे परेशान कर रहे हैं। वही आगे लिखा है कि कर्ज वाले गालीगलौज और हाथापाई करते हैं। वही इसमें पांच लोगों के नाम भी लिखे हैं। और इसमें मकान, दुकान और पड़ोसी तक शामिल है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply