Agra News: संपत्ति के लिए भाई ने ही कर दी सगी बहन की गोली मारकर हत्या

आँखों देखी
2 Min Read
घटना स्थल पर जांच करती पुलिस

Agra: जनपद आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र के रूई की मंडी में संपत्ति के विवाद में भाई ने अपनी सगी बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। वही इस दौरान भाभी भी गोली लगने से घायल हो गई। उक्त घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

घटना स्थल पर जांच करती पुलिस

मिली जानकारी के मुताबिक घटना थाना शाहगंज क्षेत्र के जोगीपाड़ा की है। शनिवार की सुबह 27 वर्षीय पूनम की घर में हत्या कर दी गई।वही उसकी भाभी नीरू चौधरी घायल हुई है। वही एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि हत्या के पीछे संपत्ति विवाद सामने आया है। वही गोली मारने का आरोप मृतक के भाई निक्कू चौधरी पर है। आरोपी घटना के बाद से फरार हो गया है। इस घटना से शाहगंज बाजार में दहशत फैल गई। वही पूरे पुलिस जांच करने में लगी हुई है। इस दौरान पूरा बाजार भी बंद हो गया।

फिलहाल सूचना पर एसपी सिटी विकास कुमार मौके पर पहुंच गए।वही एसपी सिटी ने बताया कि परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद था। और इसी को लेकर फायरिंग हुई।  उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर पुलिस जांच कर रही है।

आगरा से उदयवीर सिंह की रिपोर्ट

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply