छोटे भाई की पत्नी ने लगाया छेड़छाड़ आरोप‚ तो जेठ ने कर लिया सुसाइड

29

Saharanpur News: छोटे भाई की पत्नी ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया तो शर्म के मारे जेठ ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।  मामला उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद का है।  पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और पूरे मामले की जांच कर रही है।

सांकेतिक चित्र

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जनपद के बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम शेरपुर निवासी एक महिला ने अपने जेठ इकबार पर रात में छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप लगाया था। महिला के शोर मचाने पर लोगों ने उसे बताया और बाद में अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की शिकायत पर इकबाल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

इस मामले में महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू की थी।  पुलिस अपनी जांच कर ही रही थी कि शुक्रवार को आरोपी इकबाल ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

मृतक के परिजनों का आरोप है कि बहु ने रंजिश के चलते इकबाल पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था‚  जिसके चलते सामाजिक बहिष्कार और लोक-लाज के उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।  फिलहाल पुलिस मामले की जांच करने की बात कह रही है।