जोधपुर: गैस सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के 4 लोग जिंदा जले, 16 झुलसे

Manoj Kumar
2 Min Read

संवाददाता: महिपाल सिंह

राजस्थान: जोधपुर में रीफलिंग करते समय गैस सिलेंडर में विस्फोट से 4 लोग जिंदा जल गए जबकि16 लोग झुलस गए हैं। झुलसे लोगो में से 8 लोगों की स्थिति गंभीर हैं। ये 80 फीसदी तक झुलसे हैं जिससे अनुमान लगाया जा रहा है की मरने वालो को संख्या बढ़ सकती है। धमाके से करीब एक किलोमीटर का इलाका दहल गया है।सीएम अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने ट्विट कर अफसोस जताया है। घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बारे में जानकारी देते हुए कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि कीर्ति नगर आवासीय क्षेत्र में कोजाराम व उसके चार भाई का परिवार इस मकान में रहता है।कोजाराम का बेटा गैस रिफिलिंग का भी काम करता है। शनिवार दोपहर करीब 2 बजे अवैध तरीके से गैस रिफिलिंग के दौरान गैस सिलेंडर फट गया। आस-पास कॉलोनी में खड़ी गाड़ियां भी आग की चपेट में आ गईं हैं। हादसे के बाद घर में कई घरेलू और कॉमर्शियल सिलेंडर भी मिले जो आग की चपेट में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इस हादसे में मकान का एक हिस्सा भी ढह गया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद डीसीपी अमृता दुहन मौके पर पहुंचीं। उन्होंने बताया प्रारंभिक जांच में सामने आया कि घर में परिवार के लोग एक से दूसरे सिलेंडर में गैस ट्रांसफर कर रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। जिसमे एक युवक सुरेश (45 वर्ष) और तीन बच्चे नीकू (12 वर्ष), विक्की (15 वर्ष), और कोमल (13 वर्ष) की मौत हो गई। मौके पर फायरमैन के अलावा सिविल डिफेंस, एसडीआरएफ व नगर निगम की टीम राहत कार्य में जुट गईं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply