Meerut: युवक को अज्ञात हमलावरों बदमाश ने गोली मारी‚ निजी अस्पताल में भर्ती

1 Min Read
अस्पताल में भर्ती युवक
अस्पताल में भर्ती युवक

मेरठ। लिसाड़ी गेट क्षेत्र के कांच का पुल अहमदनगर पर एक 17 वर्ष युवक को तीन अज्ञात हमलावरों बदमाश ने गोली मार दी। घटना के बाद घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है‚ वहीं तीनों हमलावर बदमाश मौके से फरार हो गए हैं।

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के कांच का पुल अहमदनगर के रहने वाले फाईक नाम के युवक को तीन अज्ञात हमलावरों बदमाशों ने उस वक्त गोली मार दी जब वह शुक्रवार देर रात समय करीब 1:00 बजे बीड़ी माचिस लेने कांच का पुल पर गया था।

गोली मारने के बाद अज्ञात हमलावर मौके से फरार हो गए‚ उधर घायल को आनंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Exit mobile version