Meerut: जज बनवाने का झांसा देकर महिला वकील के साथ बलात्कार

आँखों देखी
2 Min Read
एसएसपी कार्यालय पहुंची महिला वकील
एसएसपी कार्यालय पहुंची महिला वकील

Meerut News:  मेरठ में एसएसपी कार्यालय पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक महिला अधिवक्ता मुंह पर कपड़ा लपेटे हुए शिकायत लेकर पहुंची।  महिला ने अपने साथी वकील पर रेप करने का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की है।  महिला का आरोप है कि आरोपी वकील ने उसे जज बनवाने का झांसा देकर कई बार रेप किया। 

पीड़ित महिला कंकर खेड़ा थाना क्षेत्र की रहने वाली है।  उसने बताया कि वह एलएलबी करने के बाद कचहरी में एक वकील के चेंबर पर प्रैक्टिस कर रही थी।  इस दौरान उसकी मुलाकात एक अन्य वकील से हुई।  महिला का आरोप है कि  वकील ने उसे PCS-J कराकर जज बनवाने का झांसा दिया।  महिला वकील की बातों में आ गई। 

आरोप है कि वकील एक दिन उसे अपने घर ले गया और चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।  आरोपी ने महिला की अश्लील वीडियो भी बना ली।  महिला वकील का आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने शादी की बात कहते हुए कई साल तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाएं। 

अब जब महिला आरोपी वकील से शादी की जिद करने लगी तो वह उसकी वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है।  महिला ने एसएसपी से कार्रवाई की मांग की है।  एसएसपी ने इस पूरे मामले की जांच सीओ दौराला को सौंपी है।  जांच के बाद ही उचित कार्रवाई की जाएगी। 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply