Meerut: अज्ञात महिला ने नहर में कूद कर दी जान

734
मृतका

मेरठ/ जानी खुर्द: सोमवार की दोपहर एक अज्ञात महिला जानी गंग नहर पहुंची और छंलाग लगा दी। इससे पहले महिला ने पुल पर दो चक्कर लगाए और मौका पाते ही नहर में कूद गई।  महिला को नहर में कूदता देख आस- पास के लोग महिला को बचाने के लिए नहर में कूद गए।

लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी‚  महिला की उम्र करीब चालीस वर्ष है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को नहर से बाहर निकलवाया। महिला की शिनाख्त का प्रयास किया गया लेकिन कोई सफलता नही मिल पायी है।

पुलिस ने अज्ञात में पंचनामा भरवारकर महिला के शव को पीएम के लिए भेज दिया है।