मेरठ : तेज रफ्तार कैंटर ने पुलिस जीप में मारी टक्कर, हेड कांस्टेबल की मौत

Manoj Kumar
2 Min Read

संवाददाता: नीरज गोला

उत्तर प्रदेश: मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र में गश्त कर रहे पुलिस वाहन को एक तेज रफ्तार कैंटर ने जोरदार टक्कर मार दी। इसमें एक हेडकांस्टेबल की मौत हो गई जबकि एक सब इंस्पेक्टर और दो सिपाही बाल बाल बच गए। पुलिस ने आरोपी कैंटर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। सिपाही की मौत से हड़कंप मच गया 

दुर्घटना में घायल कैंटर चालक मनोज

जानकारी के अनुसार थाना पुलिस बुधवार सुबह मेरठ-करनाल हाईवे पर गश्त कर रही थी। जीप में सब इंस्पेक्टर जावेद हुसैन सहित दो सिपाही और हेडकांस्टेबल संजीत कुमार बैठे हुए थे। बताया कि सलावा राइट माइनर रजवाहा के पास मेरठ-करनाल हाईवे पर कैंटर चालक को नींद की झपकी आ गई। कैंटर ने रजवाहे की रेलिंग दीवार तोड़ते हुए पुलिस जीप में जोरदार टक्कर मार दी। कैंटर को अपनी तरफ आता देख संजीत जीप से उतरे और भागने का प्रयास किया। लेकिन वह कैंटर की चपेट में आ गए।

हादसे में हेड कांस्टेबल संजीत कुमार पुत्र जोगेंद्र सिंह निवासी  गांव नगला सेवा थाना शहपऊ, हाथरस गंभीर घायल हो गए। साथी पुलिसकर्मियों ने घायल सिपाही को मेरठ अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने संजीत कुमार को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद पुलिस ने आरोपित कैंटर चालक मनोज निवासी फरीदाबाद को गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी निरीक्षक समर बहादुर सिंह ने बताया कि हेड कांस्टेबल संजीत कुमार की थाने में तैनाती 17 दिन पहले 18 सितंबर को हुई थी। हेड कांस्टेबल का गाजियाबाद से सरूरपुर थाने में स्थानांतरण हुआ था।
बताया कि हेड कांस्टेबल संजीत कुमार पत्नी व बच्चों के साथ गाजियाबाद में रह रहे हैं। उनके परिवार को जानकारी दे दी गई है। बताया गया कि संजीत कुमार वर्ष 2006 में पुलिस में भर्ती हुए थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply