शुरू हो गई अग्निवीरो की भर्ती: मुजफ्फरनगर में 13 जिलों के 1 लाख 64 हजार युवा होंगे शामिल

Manoj Kumar
3 Min Read

मनोज कुमार

मुजफ्फरनगर के चौधरी चरणसिंह स्टेडियम में अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। मुजफ्फरनगर में मेरठ सहारनपुर और मुरादाबाद मंडल के 13 जिले की युवाओं की भर्ती होगी। सोमवार शाम से ही युवाओं का मूर्ति के लिए आना प्रारंभ हो गया है।

जानकारी के अनुसार, मेरठ क्षेत्र के 13 जिलों से अग्निवीर भर्तियां की भर्ती के लिए 1,64,000 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं मुजफ्फरनगर में भर्ती के लिए सोमवार शाम से ही युवा आने लगे। मंगलवार को मुजफ्फरनगर में गौतम बुध नगर जिले की भर्ती रैली शुरू हो गई होगी। जिसमें कागजी प्रक्रिया सोमवार आधी रात से शुरू हो गई है। मुजफ्फरनगर के चौधरी चरण सिंह स्टेडियम में 20 तारीख को गौतम बुध नगर, जेवर और दादरी तहसील के युवाओं की भर्ती होगी।

इस भर्ती के लिए प्रशासन ने भी पुरजोर तैयारियां की हैं जिसके चलते उन्होंने मुजफ्फरनगर शहर को पांच जोन और नौ सेक्टर में विभाजित किया गया है। प्रत्येक जोन एवं सेक्टर में दो-दो पालियों में मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। साथ ही स्टेडियम के अतिरिक्त बस स्टैंड , रेलवे स्टेशन समेत शहर के सात मुख्य स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस एवं पीएसी बल तैनात किया गया है। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भर्ती स्टेडियम, नुमाइश ग्राउंड और सेना भर्ती मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों पर नजर रखी जा रही है।

जानिए मुजफ्फरनगर में कौन सी तारीख को होगी किस तहसील की भर्ती

तिथि                  तहसील

20 सितंबर :- गौतमबुद्धनगर, दादरी और जेवर तहसील

21 सितंबर  :- हापुड़, धौलाना और गढ़ मुक्तेश्वर तहसील

22 सितंबर  :- रामपुर, टांडा, मिलक, बिलासपुर, शाहबाद, स्वार तहसील

23 सितंबर :-  शामली, ऊन और कैराना तहसील
24 सितंबर  :-  गाजियाबाद, मोदीनगर तहसील
25 सितंबर  :-   लोनी, चांदपुर, नजीबाबाद तहसील
26 सितंबर  :- बिजनौर, धामपुर, नगीना तहसील

27 सितंबर  :- बागपत, बड़ौत तहसील
28 सितंबर  :- खेकड़ा, कांठ, बिलारी तहसील
29 सितंबर  :- मुरादाबाद, नौगांव सादात, धनौरा तहसील
30 सितंबर  :- अमरोहा, हसनपुर तहसील

01 अक्तूबर   :- सहारनपुर देवबंद, रामपुर मनिहारन तहसील
02 अक्तूबर   :-  बेहट, नकुड़, डिबाई तहसील
03 अक्तूबर   :-  अनूपशहर, बुलंदशहर तहसील
04 अक्तूबर   :-  खुर्जा, शिकारपुर तहसील
05 अक्तूबर  :-  सिकंद्राबाद, स्याना तहसील

06 अक्तूबर   :-  मुजफ्फरनगर, खतौली तहसील
07 अक्तूबर   :-  जानसठ, बुढ़ाना तहसील

08 अक्तूबर   :- मेरठ तहसील
09 अक्तूबर   :-  मवाना तहसील
10 अक्तूबर   :-  सरधना तहसील


Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply