गुजरात में पहले चरण के लिए मतदान‚ 89 सीटों पर डाले जा रहे हैं वोट

आँखों देखी
2 Min Read
Gujarat Election
Gujarat Election

Gujarat Election News: गुजरात में आज पहले चरण का मतदान किया जा रहा है।  राज्य के 19 जिलों की 89 सीटों पर गुरुवार को वोट डाले जा रहे हैं।  पहले चरण के मतदान के लिए 788 प्रत्याशी मैदान में हैं।  इनमें भारतीय जनता पार्टी‚ कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव लड़ रहे हैं।

इन सीटों पर दोपहर 3:00 बजे तक करीब 48 फ़ीसदी मतदान हो चुका है। सूरत की लिंबायत विधानसभा सीट में सबसे ज्यादा 44 प्रत्याशी मैदान में हैं‚  इसके अलावा पुल हादसे के बाद चर्चा में आए मोरवी विधानसभा सीट से 17 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

21 फीसदी प्रत्याशियों पर चल रहे हैं मुकदमे

पहले चरण के चुनाव में 788 प्रत्याशियों में से 167 प्रत्याशियों पर अपराधिक मुकदमे चल रहे हैं।  इनमें सबसे ज्यादा आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी हैं जिनकी संख्या 36 है।  जबकि 211 प्रत्याशी करोड़पति है।  करोड़पति प्रत्याशियों की सूची में भारतीय जनता पार्टी सबसे ऊपर है।  वहीं सबसे गरीब प्रत्याशियों की बात करें तो राजकोट पश्चिम से निर्दलीय उम्मीदवार भूपेंद्र भावन भाई पटोलिया सबसे गरीब प्रत्याशी है। 

इन्होंने अपने चुनावी घोषणापत्र में अपनी संपत्ति शुन्य दिखाई है।  उन्होंने दावा किया कि उनके पास न तो चल संपत्ति है और न ही अचल संपत्ति है।  उनके पास रहने का खुद का घर तक भी नहीं है। यही नहीं चुनाव में खर्च करने के लिए इनके पास पैसे नही हैं। 

इसके अलावा राकेश भाई सुरेश भाई गामित‚ जयाबेन मेहुलभाई बोरिचा‚ समीर फरदीन शेख भी गरीब प्रत्याशियों की सूची में शामिल है।  करोड़पति प्रत्याशियों की बात करें तो इनमें सबसे ज्यादा भाजपा के प्रत्याशियों की संख्या है।  भारतीय जनता पार्टी ने सबसे ज्यादा करोड़पति लोगों को टिकट दिया है।  जारी आंकड़ों के मुताबिक भाजपा के 89 प्रतिशत उम्मीदवार करोड़पति हैं।  इसके बाद कांग्रेस का नंबर आता है। जिसके 75 प्रतिशत और आम आदमी पार्टी के 38 प्रतिशत उम्मीदवार करोड़पति हैं।  

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply