बिहार में उद्घाटन से पहले गिरा गंडक नदी पर बना पुल‚ 2017 में हुआ था निमार्ण

आँखों देखी
2 Min Read
बिहार में गिरा पुल
बिहार में गिरा पुल

Bihar News: बिहार में सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार के मामले सामने आते रहते है।  राज्य में भ्रष्टाचार का एक और बड़ा मामला सामने आया है।  सोमवार को बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल प्रखंड क्षेत्र के रहुआ पंचायत व विष्णुपुर पंचायत के बीच गंडक नदी पर बना पुल टूट गया है।

रविवार को सुबह अचानक यह पुल दो हिस्सों में टूट गया।  हालांकि गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ है। पिछले 2 दिनों से पुल में दरार देखी जा रही थी और आज यह पुल गिर गया।  बताया जा रहा है कि 5 साल पहले 1343 लाख की लागत से इस पुल का निर्माण कराया गया था।

पुल साल 2017 में बनकर तैयार हुआ था।  फुल टूटने के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है।  वहीं 20000 से ज्यादा लोग पुल टूटने की वजह से प्रभावित हुए हैं।  खासकर किसानों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि गंडक नदी पर बने इस पुल में दरार देखने के बाद प्रशासन ने लोगों का आवागमन रोक दिया था जिसके चलते बड़ा हादसा होने से बच गया।  साल 2012-13 में विधायक और समाज कल्याण मंत्री परवीन अमानुल्लाह की पहल पर इस पुल को बनाया गया था।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply