मुंबई: भिखारी के घर पर इनकम टैक्स की छापेमारी‚ 460 करोड़ कैश बरामद

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुंबई के रहने वाले इस भिखारी का नाम भारत जैन है। बताया जा रहा है कि मुंबई में इसके आठ विला (बंगले) हैं। यह 18000 भिखारियों का रैकेट चलता है। हैरानी की बात यह है कि इनकम टैक्स विभाग ने जब इसके घर पर छापा मारा तो 460 करोड रुपए का कैश बरामद हुआ।

1131
सबसे अमीर मांगने वाला

Mumbai: अभी तक अपने तमाम तरह के भिखारियों के बारे में सुना होगा‚ जिसमें कई लखपति भिखारियों की खबर आपके सामने आई होगी‚ लेकिन आज हम एक ऐसे भिखारी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके पास इतनी दौलत है कि बड़े-बड़े कारोबारियों के पास भी इतनी संपत्ति नहीं होगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुंबई के रहने वाले इस भिखारी का नाम भारत जैन है। बताया जा रहा है कि मुंबई में इसके आठ विला (बंगले) हैं। यह 18000 भिखारियों का रैकेट चलता है। हैरानी की बात यह है कि इनकम टैक्स विभाग ने जब इसके घर पर छापा मारा तो 460 करोड रुपए का कैश बरामद हुआ।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत जैन मुंबई में भीख मांग कर अपना गुजारा करता है‚ दावा किया जा रहा है कि उसके अंडर में 18000 भिखारी काम करते हैं‚ इन भिखारियों को भारत जैन रहने के लिए कमरा और दिन में तीन बार खाना भी खिलाता है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारत जैन के पास मुंबई में 8 महंगे अपार्टमेंट और दो बंगले भी हैं‚ इसके अलावा उसने चार शादियां की हुई है‚ चारों पत्नियां उसके साथ ही रहती हैं।  उसका एक होटल भी बताया जा रहा है। इनकम टैक्स विभाग ने उसके घर पर तब छापा मारा जब वह 22 करोड रुपए का एक घर खरीदने जा रहा था।

बताया जा रहा है कि भारत जैन के घर से इनकम टैक्स की टीम को 460 करोड रुपए कैश मिले हैं। दावा किया जा रहा है कि मलेशिया और इंडोनेशिया में भी भारत जैन का कारोबार है। भारत जैन के बारे में 9 जुलाई 2023 को फाइनेंशियल एक्सप्रेस नाम की एक वेबसाइट ने खुलासा किया है जिसमें उसकी कुल दौलत 1 मिलियन डॉलर बताई गई है। हालांकि अधिकारिक तौर पर भरत जैन के बारे कोई पुष्टी नही हुई है।