मेरठ: पंखे से लटका मिला महिला का शव, परिजनों ने लगाया ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

Manoj Kumar
2 Min Read

संवाददाता: नीरज गोला

महिला का फाइल फोटो

मेरठ: जानी थाना क्षेत्र के जानी कला गांव में शुक्रवार सुबह एक महिला अपने घर के कमरे के पंखे पर फांसी पर झूली मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। मृतका के भाई ने पति सहित ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

मौके पर जमा भीड़

जानकारी के अनुसार, जानी कंला निवासी बुन्दू की पुत्री शबनम की शादी करीब 16 साल पहले गांव के ही जाहिद पुत्र साकिर से हुई थी । शबनम के पांच बच्चों है जिसमें दो बेटे व तीन बेटियां है। बताया गया है कि गत प्रधानी के संपन्न हुए चुनाव में पति जाहिद पूर्व प्रधान नुरू पक्ष में था और पत्नी शबनम पूर्व प्रधान साकिब पक्ष से थी। प्रधानी चुनाव को लेकर पति-पत्नी में विवाद चला आ रहा था।

शबनम का आज सुबह पति जाहिद से कुछ विवाद हो गया था। विवाद के बाद शबनम कमरे में लगे पंखे पर झूली दिखाई दी तो परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पर भीड इक्टठा हो गयी। सूचना पर पुलिस मौके पर पुंची और शव को नीचे उतार कर पोस्टर्माम के लिए भेज दिया। जानकारी मिलने के बाद शबनम का भाई व परिवार सहित अनेक लोग मौके पर पहुंचे और बहन की हत्या का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। मृतका के भाई ने बताया कि उसका जीजा उसकी बहन को रजिंश के चलते मायके नही भेजता था। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply