Meerut: पति के सामने ही पत्नी से छेड़छाड़‚ विरोध करने पर मारपीट

Manoj Kumar
2 Min Read
पीड़ित महिला
पीड़ित महिला

मेरठ। पति के साथ शादी समारोह में शामिल होने गई महिला के साथ पांच अज्ञात मनचलों ने छेड़छाड़ कर दी। महिला के पति ने आरोपियों का विरोध किया तोआरोपियों ने महिला के पति के साथ जमकर मारपीट कर दी। महिला ने शोर मचाया तो आरोपी पथराव करते हुए मौके से फरार हो गए।

थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र स्थित लक्खीपुरा निवासी एक महिला अपने पति के साथ पास ही स्थित एक कॉलोनी में अपने मामा एहसान की बेटी के शादी समारोह में शामिल होने के लिए गई थी। देर रात्रि समय करीब 12:00 बजे जब महिला अपने पति के साथ शादी समारोह से घर वापस जाने लगी तभी रास्ते में पांच अज्ञात युवक मिले और महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगे। इस दौरान महिला के पति ने आरोपियों का विरोध किया तो आरोपियों ने महिला के पति के साथ मारपीट शुरू कर दी।

महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोगो ने आरोपियों की तरफ दौड़े इस दौरान आरोपियों ने पथराव कर दिया। और मौके से फरार हो गए। महिला के पति ने मामले की जानकारी डायल 112 पुलिस को दी सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की तलाश की लेकिन आरोपी नहीं मिल पाए जिसके बाद महिला ने थाने पहुंचकर पांच अज्ञात आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।

लिसाड़ी गेट क्षेत्र मनचलों का गढ़ बन चुका है आए दिन मनचले छेड़छाड़ की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। शनिवार को भी मजीद नगर में मनचलों ने एक युवती के साथ छेड़छाड़ करते हुए उठाने का प्रयास किया था पुलिस अभी तक भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए पूरा प्रयास कर रही है

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply