Connect with us

देश

कारोबारी और उसकी पत्नी समेत तीन की हत्या

Published

on

हरिनगर में कारोबारी, उसकी पत्नी और नौकरानी की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी समेत दो बदमाशों को पुलिस ने बिहार के अलग अलग जगहों से गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी समस्तीपुर बिहार में अपनी बहन के घर में छिपा हुआ था। उसने खुलासा किया है कि शालू के सैलून में काम करने वाली लड़की से प्रेम प्रसंग का पता चलने पर कारोबारी समीर अहूजा ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया। इसके बाद उसने बदला लेने की योजना बनाई।

triple murder case

मुख्य आरोपी की पहचान नांगल डेयरी नजफगढ़ निवासी अमित महतो और सौरव के रूप में हुई है। इनके कब्जे से पुलिस ने 2.95 लाख रुपये, दो आईफोन सहित तीन फोन, दो बैग, कीमती घड़ी, अपनी बाइक और मृतक के घर की चाबी बरामद की है। मंगलवार को हरिनगर निवासी समीर अहूजा, उसकी पत्नी शालू और नौकरानी सपना की हत्या कर मामले की जांच करते हुए पुलिस ने घटना के छह घंटे बाद ही दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि वारदात में छह लोग शामिल थे। पुलिस ने अगले दिन एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ में पता चला कि तीन आरोपी जयपुर भाग गए हैं। हालांकि तकनीकी जांच में पता चला कि तीनों आरोपी बिहार भागे हैं।

उसके बाद पुलिस की एक टीम ने बिहार में दबिश दी और शनिवार को अररिया से एक आरोपी रामजान को गिरफ्तार कर लिया। रामजान से पूछताछ में पता चला कि मुख्य आरोपी अमित समस्तीपुर में अपनी बहन के घर में छिपा है, जबकि दूसरा आरोपी सौरव मधुबनी स्थित अपने गांव बेजा में मौजूद है। पुलिस की टीम ने शनिवार रात दोनों जगहों पर छापामारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

अमित ने बताया कि घटना के करीब 15 दिन पहले कारोबारी को उसकी पत्नी के सैलून में काम करने वाली एक लड़की से उसके संबंध के बारे में पता चला। इस बात को लेकर कारोबारी ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया। दोनों में बहस हुई। उसने कारोबारी की पत्नी के सामने ही उसकी कई गर्लफ्रेंड होने की बात कही। इस पर समीर आहूजा आपा खो दिया। उसने सबके सामने उसे और प्रेमिका को गाली दी। उसे थप्पड़ मारा और दोनों को नौकरी से निकाल दिया।

दस दिन पहले ही घटना को देता अंजाम
मुख्य आरोपी ने खुलासा किया कि नौकरी से निकाले जाने के बाद ही उसने बदला लेने की ठान ली। उसने अपने घर के आस पास और दोस्तों को कारोबारी के घर से मिलने वाले पैसे में हिस्सा देने प्रलोभन दिया। इसके लिए सभी वारदात में शामिल होने के लिए राजी हो गए।

dampati k parijan

घटना के दस दिन पहले भी सभी कारोबारी को मारने के इरादे से उसके घर पहुंचे थे, लेकिन वह घर पर मौजूद नहीं था। वह लगातार कारोबारी के परिवार पर निगरानी रख रहा था। घटना के एक दिन पहले पता चला कि कारोबारी द्वारका में एक पार्टी में गया है। कारोबारी शराब पीता था, इसलिए उसने अगले दिन सुबह कारोबारी के घर पहुंचने की योजना बनाई।

सैलून में ले जाकर की कारोबारी की पत्नी की हत्या
अमित ने बताया कि सुबह जब उसने कारोबारी के दरवाजे की घंटी बजाई तो शालू ने दरवाजा खोला। वह शालू को चाबी सौंपने और माफी मांगने का नाटक कर घर के अंदर घुस गया। वह धोखे से शालू को सैलून में ले गया। इसी दौरान उसे सीसीटीवी कैमरे में नौकरानी दिखी। वह नौकरानी को कुछ देर बाद आने की बात कह रहा था, लेकिन गलती से उसने दरवाजा खोल दिया।

rote hue parijan

नौकरानी घर के अंदर आ गई। उसने नौकरानी को चाय बनाने के लिए रसोई भेज दिया। इसी बीच उसके अन्य साथी अंदर आ गए और उन्होंने शालू का गला काट दिया और चाकू से कई वार किए। जब वह ऐसा कर ही रहे थे कि नौकरानी सपना सैलून पहुंच गई। उन लोगों ने उसकी भी हत्या कर दी। इसके बाद समीर को मौत के घाट उतार दिया।

reveals harinagar triple murder case

नौकरानी घर के अंदर आ गई। उसने नौकरानी को चाय बनाने के लिए रसोई भेज दिया। इसी बीच उसके अन्य साथी अंदर आ गए और उन्होंने शालू का गला काट दिया और चाकू से कई वार किए। जब वह ऐसा कर ही रहे थे कि नौकरानी सपना सैलून पहुंच गई। उन लोगों ने उसकी भी हत्या कर दी। इसके बाद समीर को मौत के घाट उतार दिया।

बेटी को भी मारना चाहते थे साथी
साथी उनकी बेटी को भी मारना चाहते थे, लेकिन अमित उसके साथ खेलता था इसलिए उसने बच्ची को दूसरे कमरे में बंद कर दिया। उसके बाद सभी घर से 15 लाख रुपये, तीन कीमती घड़ी, लैपटॉप और शालू के गहने लूटकर आपस में बांट लिए। उसके बाद अमित सीसीटीवी की डीवीआर ले लिया और द्वारका में उसे छुपा दिया।

triple murder case

कारोबारी की दूसरी पत्नी होने का दावा
अमित ने खुलासा किया है कि शालू कारोबारी की दूसरी पत्नी है, उसकी पहली पत्नी कोलकाता में रहती है। उसने यह भी बताया है कि कारोबारी द्वारका में सट्टा रैकेट चलाता था, जिसकी पुलिस पुष्टि कर रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों को दिल्ली लाया जा रहा है। यहां इनसे पूछताछ की जाएगी और वारदात में अमित की प्रेमिका की भूमिका की भी जांच की जाएगी।

Continue Reading
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

उत्तरप्रदेश

गठबंधन प्रत्याशी इमरान मसूद के पक्ष में प्रचार करने पहुंची प्रियंका गांधी‚ रोड़ शो में उमड़ा जनसैलाब

Published

on

Priyanka Gandhi Road Show in Saharanpur: लोकसभा चुनाव 2024 के तहत यूपी के सहारनपुर में पहली बार कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रोड शो किया। बुधवार को सहारनपुर की गोल कोठी से कुतुबशेर थाने तक एक घंटे चले रोड शो में प्रियंका गांधी ने करीब 12 मिनट जनता को संबोधित किया। इस दौरान उनके रोड शो में भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा।

प्रियंका गांधी ने मोदी पर खूब तंज कसे। प्रियंका ने कहा कि इस देश ने सत्ता को नहीं सत्य को पूजा है और मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने रामनवमी पर कहा कि भगवान राम ने भी सत्य की लड़ाई लड़ी थी। जब उनके सामने रावण युद्ध करने के लिए आया तो सारी शक्ति रावण के पास थी, लेकिन भगवान राम ने नौ व्रत रखकर सारी शक्ति अपने पास ले ली थी। इसके बाद रावण से युद्ध किया और सत्य की जीत हुई।

‘इंडिया’ गठबंधन को मिल रही अच्छी सीटेंः प्रियंका गांधी

रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी से सवाल पूछा गया कि ‘इंडिया’ गठबंधन कितनी सीटें जीतेगा? इसपर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “मैं कोई ज्योतिषी नहीं हूं। हमें अच्छी संख्या में सीटें मिलने जा रही हैं। लोग बदलाव चाहते हैं। राजस्थान और उत्तराखंड में लोग इस तरह की राजनीति से थक चुके हैं। लोगों के पास खर्च करने के लिए पैसे नहीं हैं। बेरोजगारी दूसरे स्तर पर बढ़ गई है लेकिन पीएम मोदी इस सब पर बात नहीं कर रहे हैं।”

सहारनपुर में ठप हो गया लकड़ी का कारोबारः प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने कहा “सहारनपुर के लोगों का लकड़ी का कारोबार ठप हो गया। एक समय था जब यहां से बड़ी संख्या में लकड़ी के बने उत्पाद एक्सपोर्ट हुआ करते थे। मोदी सरकार में वह भी बंद हो गए। मेरी जनता से अपील है कि वह सपा कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी भाई इमरान को भारी मतों से जिताएं। आने वाले 19 अप्रैल को अधिक से अधिक मतदान करें।”

Continue Reading

देश

Meerut: ठाकुरो ने किया भाजपा के पूर्ण बहिष्कार का एलान‚ BJP को हराने के लिए INDIA गठबंधन को करेंगे वोट

Published

on

मुजफ्फरनगर लोकसभा क्षेत्र के ठाकुर चौबीसी के गांव खेड़ा में मंगलवार को क्षत्रिय स्वाभिमान महापंचायत में भाजपा का पूर्ण बहिष्कार करने का एलान किया गया। सर्वसमाज के लोगाें ने सर्वसम्मति से कहा कि जो प्रत्याशी भाजपा को हराएगा, हमारा वोट उसे जाएगा। खेड़ा के इंटर कॉलेज में हुई राजपूत समाज की महापंचायत में किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह ने कहा कि राजपूतों ने जंग छेड़ दी है। आज 36 बिरादरियों ने भाजपा की दमनकारी नीतियों के खिलाफ क्रांति का आगाज किया है।

याद दिलाया कि इसी खेड़ा राजपूत सभा की पंचायत से 2014 में भाजपा की सरकार आई थी। अब यहीं की पंचायत सरकार को उखाड़ फेंकेगी। महापंचायत को संबोधित करते हुए भाकियू भानू गुुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानू प्रताप सिंह ने भाजपा के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया।

राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रताप सिंह कालवी ने कहा कि भाजपा विरोधी आंधी पश्चिमी उत्तर प्रदेश से चलकर राजस्थान पहुंच चुुुकी है। राजपूत उत्थान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सोम ने कहा कि भाजपा के लिए क्षत्रिय समाज दशकों से तन-मन-धन से समर्पित है परंतु  भाजपा क्षत्रिय समाज के नेताओं और कार्यकर्ताओं को हाशिये पर पहुंचा रही है।

महापंचायत में मुजफ्फरनगर लोकसभा समेत हरियाणा और राजस्थान समेत कई राज्यों से लोग पहुंचे। हजारों लोगों की भीड़ में क्षत्रिय नेताओं ने भाजपा के विरोध में खूब बयानबाजी की। हालांकि इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जय-जयकार भी की गई।

महापंचायत की अध्यक्षता सर्वसमाज के पांच लोगों ने की। इस दौरान महिपाल मकराना, दीपक सिंह, बुद्ध सिंह महाश्य, बंटी प्रधान, वीर प्रताप सिंह, अभिषेक सोम, मौलाना जल्फकार भनवाड़ा, उस्मान खान, चीनू सोम, मोंटी प्रधान, अजय सिंह, दिनेश भमौरी, महराज प्रधान आदि मौजूद रहे।

मुसलमानों ने भी साक्षी बनने का लिया संकल्प
करीब ग्यारह साल पहले मुजफ्फरनगर दंगे की आग में झुलस गया था। खेड़ा गांव के कॉलेज मैदान पर हुई महापंचायत के बाद सांप्रदायिक दंगों में घर जल गए और गांव छूट गए थे। पीढ़ियों से साथ रहने वाले लोग आपस में ही भिड़ गए।

तभी से ही सामाजिक तानाबाना टूट गया और ठाकुर और मुस्लिम समाज में खाई बन गई। एक बार फिर भाजपा के विरोध में हुई महापंचायत में क्षत्रियों और मुस्लिम समाज के लोगों ने भी रघुकुल रीत सदा चली आई, प्राण जाए पर वचन न जाई का साक्षी बनने का संकल्प लिया।

Continue Reading

देश

शर्मनाक! दिल्ली से मेरठ आई युवतियों के साथ छेड़छाड़, लोग बनाते रहे वीडियो

Published

on

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में युवतियों से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। मेरठ के परतापुर तिराहे पर दिल्ली से मेरठ रिश्तेदारी में आई तीन युवतियों के साथ मनचलों में छेड़छाड़ के बाद अश्लील हरकते शुरू कर दी। युवतियों द्वारा विरोध करके पर मनचलों ने युवतियों को पिटाई कर दी जिसमे दो युवतियों के दांत टूट गए। युवतियों के लहूलुहान होने पर आरोपी युवक मौके से भाग खड़े हुए। घटना स्थल पर तमाशबीन बनी भीड़ केवल वीडियो बनाती रही, किसी ने भी युवतियों को बचाने में उनकी मदद नही की।

मेरठ के परतापुर तिराहे पर सोमवार की देर रात मनचलों ने दिल्ली से आई तीन युवतियों के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत कर दी। युवतियों ने विरोध किया तो मनचलों ने उनके साथ मारपीट कर दी, जिसमें दो लड़कियों के दांत टूट गए। यह देखते ही मनचले भाग निकले। लहूलुहान हालत में लड़कियां पास में घाट पुलिस चौकी पहुंची। लेकिन वहां कोई पुलिसकर्मी नहीं मिला। युवतियां राहगीरों की मदद से अस्पताल पहुंचीं। उपचार के बाद वह थाने पहुंचीं और अज्ञात मनचलों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की।

मनचलों का मनोबल बढ़ा

स्थानीय दुकानदारों ने नाम न छापने के शर्त पर बताया कि मनचले आसपास के रहने वाले हैं। जो शराब पीने के बाद अक्सर महिलाओं और युवतियों के साथ छेड़खानी करते रहते है। आरोपियों का कोई भी विरोध करता है तो उसके साथ भी मारपीट करते है इस लिए कोई भी इनके खिलाफ आवाज नहीं उठाता। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटनास्थल के आसपास काफी लोग थे। किसी ने भी लड़कियों की मदद नहीं की और वीडियो बनाते रहे। लड़कियों ने बताया कि वह दिल्ली के सीलमपुर से यहां अपनी रिश्तेदारी में आई थीं।

परतापुर थाना प्रभारी ने कहा कि सीसीटीवी और स्थानीय लोगों की मदद से आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्दी ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। भविष्य में ऐसी घटना न हो क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2017 Zox News Theme. Theme by MVP Themes, powered by WordPress.