गुजरात में सातवी बार सरकार बनाएगी BJP‚ हिमाचल में कांग्रेस ने छीनी सत्ता

आँखों देखी
3 Min Read
बीजेपी चुनाव
गुजरात चुनाव

Gujarat Election Results: गुजरात में भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए लगातार सातवीं बार जीत दर्ज कर ली है। अब तक बीजेपी को 157 सीटें मिलती नजर आ रही है। जबकि मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस को महज 9 सीटें ही मिल सकी है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी (AAP) ने भी राज्य में खाता खोलते हुए 5 सीटों पर जीत दर्ज की है।

पार्टी की जीत पर भारतीय जनता पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा है कि राज्य में बीजेपी की जीत सुशासन और विकास के कारण हुई है। उन्होंने कहा है कि जो लोग गुजरात में सुशासन और विकास चाहते हैं उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को वोट दिया है।

BJP ने तोड़ा अपना ही रिकार्ड

आपको बता दें कि 2017 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 127 सीटें ही मिल सके थी‚ लेकिन इस बार बीजेपी ने अपने पुराने रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। और 1985 में कांग्रेस की माधव सिंह सोलंकी सरकार (Madhav Singh Solanki Congress government in 1985) द्वारा हासिल किए गए 147 के पिछले चुनावी रिकॉर्ड को भी तोड़ रही है। शाम चार बजे तक के अनुसार 182 सीटों में से बीजेपी 157 सीटों पर आगे चल रही है। हालांकि कई सीटें बीजेपी जीत चुकी है।

हिमाचल में मिली करारी हार

चुनाव परिणाम 2022: मीडिया को संबोधित करते भूपेश वघेल

गुजरात में जहां BJP सातवीं बार चुनाव जीत चुकी है। वहीं हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh Election Result) में BJP को बड़ा झटका लगा है।  उम्मीद के विपरीत भारतीय जनता पार्टी इस बार केवल 26 सीटों पर ही सिमट गई है।  जबकि कांग्रेस (Congress)  ने 39 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी हार स्वीकार कर ली है। इसी के साथ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अब राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपेंगे।

मीडिया से बातचीत करते हुए हिमाचल प्रदेश की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री पद के लिए कांग्रेस के विधायक दल और आला कमान फैसला लेंगे लेकिन वीरभद्र परिवार को दरकिनार नहीं किया जा सकता है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply