बिजनौर: दीवार गिरने से 8 साल की मासूम बच्ची की मौत‚ घर में मचा कोहराम

घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिमसंस्कार कर दिया है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

51

BIjnor: बिजनौर में दीवार गिरने से एक मासूम बच्ची की मोत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिमसंस्कार कर दिया है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के अनुसार अफजलगढ़ क्षेत्र के सरबसुचंद गांव के बच्चा बाग में आठ साल की बच्ची अपने घर की छत पर खेल रही थी, तभी रेलिंग उसके ऊपर गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

घटना से मृतक के परिजनों में मातम छा गया। जानकारी के अनुसार गांव निवासी नफीस अहमद की आठ वर्षीय पुत्री आफिया परवीन अपने घर की छत पर खेल रही थी. तभी अचानक रेलिंग की दीवार सोफिया के ऊपर गिर गई। जिससे सोफिया की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से मृतक के परिजनों में मातम छा गया।

आफिया पांच भाई-बहन थीं जिनमें से सबसे बड़े भाई की पहले ही मौत हो गई थी। वह अपने परिवार में सबसे छोटी थी। पीड़िता के पिता बेहद गरीब हैं.