UP: बदायूं जिला अस्पताल में महिला के सिर पर लगी चोट में पड़े कीड़ों पर डाल दिया तारपीन का तेल

Manoj Kumar
2 Min Read

उत्तर प्रदेश: बदायूं के जिला अस्पताल का एक अमानवीय कृत्य सामने आया है। यहां एक मानसिक मंदित महिला के सिर पर लगी चोट में कीड़े पड़ने पर वह इलाज के लिए अस्पताल में पहुंची। महिला के इलाज के नाम पर अस्पताल कर्मचारी ने जख्म में तारपीन का तेल भर दिया। जिसके बाद महिला बेचैनी होकर अस्पताल में झटपटाने लगी। जानकारी होने पर एक व्यक्ति ने पुलिस बुलाकर उसे इमरजेंसी में भर्ती करवाया। महिला कौन है वो ठीक से बता नहीं पा रही है।

जानकारी के अनुसार,  बुधवार देर रात लगभग 11 बजे एक महिला के सिर में लगी चोट में कीड़े पड़ गए। मानसिक रूप से कमजोर महिला इलाज कराने किसी तरह अस्पताल पहुंची। महिला के सिर में कीड़े देखकर अस्पताल के किसी कर्मचारी ने उसके सिर पर तारपीन का तेल डाल दिया। इसके बाद महिला को बेचैन होकर वहीं छटपटाने लगी। इसी बीच पशु प्रेमी वीकेन्द्र शर्मा किसी काम से अस्पताल पहुंचे और महिला की ऐसी हालत देखकर उससे जानकारी की।

अस्पताल कर्मचारी की इस अमानवीय करतूत पर उन्होंने पुलिस को सूचित लिया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीएमएस डॉ. विजय बहादुर राम को पूरे मामले की फोन से जानकारी दी। सीएमएस ने अस्पताल कर्मचारियों को महिला को भर्ती कर इलाज करने के लिए कहा। जिसके बाद कर्मचारी महिला इमजरेंसी में ले जाया गया, जहां कर्मचरियों ने उपचार की कोशिश की।

इस बारे में जानकारी देते हुए सीएमएस डॉ. विजय बहादुर राम ने कहा कि देर रात जानकारी मिली थी, किसी महिला के सिर में कीड़े पड़े हुए होने की जानकारी मिली थी। उसके सिर पर किसने क्या डाला, इसकी जानकारी नहीं है। उसकी हालत की जानकारी हुयी तो तत्काल कर्मचारियों से उसे उपचार देने के आदेश दिए।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply