![](https://i0.wp.com/aankhondekhilive.in/wp-content/uploads/2022/12/241222055316-63a73c8cc0336collage-maker-24-dec-2022-11.18-pm.jpg?resize=1170%2C795&ssl=1)
‘अलीबाबा: तुनिशा सुसाइड केस में आज नया मोड़ या है। पुलिस ने उनके दोस्त और ‘अली बाबा’ सीरियल में को-एक्टर शीजान मोहम्मद खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ एक्ट्रेस को आत्महत्या के लिए उकसाने के तहत एफआईआर दर्ज हुई है। 25 दिसंबर को उनकी कोर्ट में पेशी होगी।
ये भी जानकारी सामने आई है कि तुनिशा और शीजान रिलेशनशिप में थे। शीजान ने तुनिशा से ब्रेकअप कर लिया था, जिसकी वजह से वो परेशान थीं। एक्ट्रेस ब्रेकअप का दर्द बर्दाश्त नहीं कर पाईं और उन्होंने अपनी जिंदगी खत्म कर दी।
बता दें कि दास्तान-ए-काबुल’ की लीड अभिनेत्री तुनिशा शर्मा के निधन की खबर ने हर किसी को शॉक कर दिया है। कोई यकीन नहीं कर पा रहा है कि महज 20 साल की उम्र में तुनिशा ने इतना बड़ा कदम उठा लिया है और अब वह इस दुनिया में नहीं हैं। शनिवार को तुनिशा शो की शूटिंग के लिए पहुंची थीं और फिर को-स्टार के मेकअप रूम में उन्होंने फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं, अब तुनिशा के साथ शो में काम कर चुके विनीत रैना ने अभिनेत्री के साथ की गई अपनी आखिरी चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसमें वह अपने जन्मदिन की प्लानिंग कर रही थीं।
![तुनिशा शर्मा](https://i0.wp.com/spiderimg.amarujala.com/cdn-cgi/image/width=414,height=233,fit=cover,f=auto/assets/images/2022/12/24/750x506/tanasha-sharama_1671887961.jpeg?resize=414%2C233&ssl=1)
![तुनिशा शर्मा](https://i0.wp.com/spiderimg.amarujala.com/cdn-cgi/image/width=414,height=233,fit=cover,f=auto/assets/images/2022/12/24/750x506/tanasha-sharama_1671900500.jpeg?resize=414%2C233&ssl=1)