UP Crime: रेप करते वक्त बनाया वीडियो स्टेटस पर लगाया‚ पुलिस ने किया गिरफ्तार

आँखों देखी
2 Min Read
जांच के लिए अस्पताल पहुंची युवती

Banda news in hindi: उत्तर प्रदेश के बांदा जनपद से बलात्कार का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।  यहां एक नाबालिक लड़के ने अपने ही पड़ोस की नाबालिक लड़की के साथ पहले रेप किया और फिर रेप के दौरान मोबाइल से वीडियो भी बना ली। 

जांच के लिए अस्पताल पहुंची युवती

हैवानियत की हद तब हुई जब आरोपी ने उस वीडियो को अपने मोबाइल के स्टेटस पर लगा लिया।  पीड़ित लड़की के परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

 मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला अतर्रा थाना क्षेत्र के एक गांव का है।  यहां की रहने वाली एक नाबालिग लड़की पशु बाड़े में काम करती थी।  रोज की तरह काम करने के बाद बुधवार शाम को भी लड़की अपने घर जा रही थी।  आरोप है कि इसी दौरान आरोपी लड़के ने उसे दबोच लिया और खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया।

इसी दौरान आरोपी ने मोबाइल से दुष्कर्म करते वक्त वीडियो भी बनाया जिसे बाद में उसने अपने मोबाइल के स्टेटस पर भी लगा लिया।  यह घटना जब लोगों को पता चली तो हड़कंप मच गया। लड़की के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

इस पूरे मामले में एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र का कहना है कि लड़की और लड़का एक दूसरे के पड़ोसी हैं और पहले से ही एक दूसरे को जानते हैं।  हालांकि दोनों नाबालिक है‚ पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply