शामली: Delhi Police और BSF के जवान ने थानाध्यक्ष व इंस्पेक्टर के साथ की मारपीट, वर्दी फाड़ी

Manoj Kumar
2 Min Read

संवाददाता: सलीम फारूकी

उत्तर प्रदेश: शामली में मीटिंग से लौट रहे  थानाध्यक्ष और उनके साथी इंस्पेक्टर के साथ दो युवकों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। इस दौरान गढ़ी पुख्ता थानाध्यक्ष की फर्दी भी फट गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में आदर्श मंडी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।आरोपी दोनो सगे भाई है जिनमें से एक दिल्ली पुलिस और एक BSF का जवान है

जानकारी के अनुसार शामली जिले के गढ़ीपुख्ता थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह और इंस्पेक्टर हरिराज सिंह मंगलवार रात क्राइम मीटिंग में भाग लेकर अपनी प्राइवेट कार से वापस गढ़ीपुख्ता थाने जा रहे थे। पूर्वी यमुना नहर पटरी मार्ग पर जिला अस्पताल के पास दो युवकों ने बाइक आगे लगाकर उनकी कार रोक दी। थानाध्यक्ष और इंस्पेक्टर अपनी कार से उतरे तो दोनों युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी नशे की हालत में थे। गाली-गलौज का विरोध करने पर युवकों ने मारपीट कर वर्दी फाड़ दी।

हंगामा बढ़ता देख अन्य लोगों की मदद से थानाध्यक्ष ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए दोनों आरोपी झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव पिंडोरा के रहने वाले विशाल और गौरव पुत्र मगन सिंह हैं। दोनों आरोपी सगे भाई है। विशाल दिल्ली पुलिस (Delhi Police) में और गौरव बीएसएफ (BSF)  का जवान बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह की तरफ से दोनों आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट कर वर्दी फाड़ने, गाली-गलौज के आरोप लगाए गए हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply