Saharanpur: ससुराल में दामाद ने पत्नी और गर्भवती सास पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, सास की मौत

Manoj Kumar
3 Min Read

संवाददाता: सलीम फारूकी

अस्पताल में भर्ती घायल रितिका

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर जिले के जनकपुरी कोतवाली क्षेत्र की कृष्णा धाम कॉलोनी में ससुराल में रह रहे एक युवक ने अपनी पत्नी और सास पर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया। जलने से सास की मौत हो गई जबकि पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपी मौके से फरार हैं जिसकी तलाश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार शामली जिले के नितिन कुमार की शादी कृष्णधाम कालोनी की रहने वाली रितिका (18) से भागकर शादी की थी। नितिन ने अपनी शुक्रवार को उसने पत्नी को अपने घर ले जाने को कहा तो उसकी सास पायल (45) ने इससे इंकार कर दिया। जिसके बाद काफी विवाद हुआ। शनिवार सुबह करीब चार बजे नितिन ने पेट्रोल छिड़ककर घर में आग लगा दी। जिससे नितिन की सास पायल और पत्नी रितिका गम्भीर रूप से झुलस गई। आग में जलने से पायल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रितिका को अस्पताल में भर्ती कराया।

लगभग 80% झुलसी रितिका ने बताया, “6 महीने पहले दोनों ने भागकर शादी की थी। अभी मुझे कोई संतान नहीं है। पति का प्रेम-प्रसंग किसी अन्य महिला के साथ चल रहा है। इस वजह से सितंबर में मैं मायके आ गई। मुझे ले जाने के लिए पति बार-बार कॉल कर रहा था। लेकिन, मैं ससुराल नहीं गई। करीब 10 दिन पहले नितिन मेरे पास अपनी ससुराल आ गया। शुक्रवार को साथ चलने के लिए काफी झगड़ा हुआ। शनिवार सुबह नितिन ने अपनी कार से पेट्रोल निकालकर जिंदा जला दिया।

आसपास के लोगों का कहना है कि मृतक पायल 7 माह की गर्भवती थी। उसका पति किसी मामले में हरियाणा में जेल में बंद है। 3 नवंबर को पति को जेल से छूटकर आना था। इस वजह से रितिका 3 नवंबर या उसके बाद ससुराल जाने की बात कह रही थी।

एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि युवक की सास पायल की मौत हो गई है। आरोपी की पत्नी की हालत गम्भीर है।जिसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। फरार आरोपी नितिन की तलाश की जा रही है जल्दी उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply