मेरठ: लोहियानगर की काशीराम कालोनी में पत्नी की चुन्नी से गला घोटकर हत्या, आरोपी पति मौके से फरार

Manoj Kumar
2 Min Read
#image_title

संवाददाता: जावेद खान

मेरठ: लोहियानगर थानाक्षेत्र की काशीराम कॉलोनी में आज सुबह एक महिला की चुन्नी से गला घोटकर हत्या कर दी गई। सूचना पर लोहिया नगर थाना प्रभारी कृष्णपाल सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल मोर्चरी भेज दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। बताया गया हत्या के बाद आरोपी पति फरार हो गया। 

जानकारी के मुताबिक ढबाई नगर निवासी महिला रेशमा (35) की शादी सद्दीकनगर निवासी महबूब के साथ पांच वर्ष पहले हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों में आए दिन झगड़ा रहता था। गुरुवार सुबह दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद पति ने चुन्नी से गला घोटकर पत्नी रेशमा की हत्या की दी। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। महिला के भाई आसिफ ने थाने में हत्या की तहरीर है।

पुलिस ने बताया कि महिला की दूसरी शादी है। पहले पति से उसकी तलाक हो गया था। उससे भी तीन बच्चे हैं। महिला के परिजनों ने दहेज मांगने का भी आरोप लगाया है। पति महबूब से दो बच्चे भी हैं। सीओ कोतवाली अमित कुमार राय का कहना है कि हत्या का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपी पति की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply