मेरठ: सुनार की दुकान से दो महिलाओं ने मात्र 50 सेकेंड में चुराई सोने की 9 नोज पिन

Manoj Kumar
3 Min Read

संवाददाता: प्रवीण सैनी

सुनार की दुकान में नोज पिन देखती महिलाएं

मेरठ में नोज पिन चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक ज्वेलरी शोरूम पर खरीदारी करने दो महिलाएं पहुंची उन्होंने दुकानदार को अपनी बातों में उलझाकर 50 सेकंड में 9 लोगों की चोरी कर ली। महिलाएं एक के बाद एक 9 लॉन्ग (नाक में पहने जाने वाली) मुंह में रखकर रफूचक्कर हो गई। महिलाओं के जाने के बाद दुकानदार ने माल चेक किया तो लौंग गायब मिली। सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई है। दुकानदार ने दोनों महिलाओं के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है।

भावनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हसनपुर कदीम में उज्जवल ज्वेलर्स नाम की शॉप है।उसके संचालक संजीव ने बताया कि गुरुवार शाम दो महिलाएं उसकी दुकान पर सोने की लोंग खरीदने आई थी। उनमें से एक थोड़ी अधिक उम्र और दूसरी उससे कम उम्र की थी। दोनों ने सूट पहन रखा था कम उम्र की महिला ने घूंघट किया हुआ था। महिलाओं ने उससे कहा कि आप अच्छी सी अच्छी लोग दिखाएं पैसे की चिंता ना करें इसके बाद हमने महिलाओं को लोग दिखाना शुरू किया तो एक के बाद एक तरह की डिजाइन दिखाने की डिमांड करते रही। मैं उन्हें एक के बाद एक डिजाइन दिखाने के लिए पीछे की तरफ मुड़ा तो दोनों महिलाएं बारी-बारी से सोने की लोगों को मुंह में रख लेती थी इस तरह दोनों ने मिलकर 9 नोज पिन मुहं में छुपा लिए।

दुकानदार ने बताया कि चोरी करने के बाद महिलाओं ने कहा कि डिजाइन पसंद नहीं है बाद में लेंगे और रफूचक्कर हो गई। दुकानदार ने महिलाओं के जाने के बाद जब सामान चेक किया तो उसमें लोग गायब मिली दुकान में लगे सीसीटीवी को चेक किया तो दोनों महिलाओं की चोरी सामने आ गई। दुकानदार ने आसपास के लोगों की मदद से महिलाओं को खोजने का प्रयास किया मगर दोनों भाग गई।दुकानदार ने बताया कि महिलाएं आज पहली बार उसकी दुकान में आई थी। सोने की कीमत ₹30 से 35 हजार है।शोरूम मलिक ने थाने में शिकायत की है। पुलिस जांच कर रही है

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply