मेरठ: डबल मर्डर से दहला सलेमपुर गांव, बच्चों के विवाद में महिला सहित दो की गोली मारकर हत्या

Manoj Kumar
3 Min Read
#image_title

उत्तर प्रदेश: मेरठ के खरखौदा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात दो पक्षों में बच्चों के विवाद में एक महिला और युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। दोहरे हत्याकांड से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। लोगों को कंट्रोल किया। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। शांति व्यवस्था बहाल करने के लिए गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

घटना की जानकारी लेते पुलिस अधिकारी

जानकारी के अनुसार, खरखौदा थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में अधिकतर आबादी मुस्लिम समुदाय की है। यहां रविवार रात लगभग 10 भी बच्चों के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी इतनी बढ़ी कि एक पक्ष ने धर्मस्थल में घुसकर गोलियां बरसानी शुरू कर दी जिसमे दूध कारोबारी मैराज (35) को गोली लगने से लहूलुहान होकर गिर गया। इसकी जानकारी जब मैराज पक्ष को लगी तो उसके पक्ष ने भी गोली चलानी शुरू कर दी। जिसमे दूसरे पक्ष की एक महिला को गोली लग गई।
ताबाड़तोड़ गोलियां बरसने से लोगों में दहशत फैल गई। लोग दरवाजे बंद कर घरों में बंद हो गए। 

ग्रामीणों के अनुसार दो दिन पहले गांव के ही एक ही समाज के इकबाल व मेहराज पक्ष के बच्चों में आपस में कहासुनी हो गई थी।ग्रामीणों ने समझा-बुझाकर दोनों पक्षों को शांत कर दिया था। लेकिन, रविवार को रोजा इफ्तार के बाद जब सब लोग गांव में ही मस्जिद के बाहर नमाज पढ़ने के लिए इकट्ठा हुए तो दोनों पक्ष भी वहां पहुंच गए।इस दौरान उन दोनो पक्षों में विवाद होने लगा। देखते ही देखते कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों में फायरिंग शुरू हो गई। इसमें एक तरफ से मेहराज (35) व दूसरी ओर से अफरोज (45) पत्नी इकबाल गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। 

दो हत्याओं की सूचना पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। बताया गया कि अस्पताल के सामने ही दोनों पक्ष फिर से आपस में भिड़ने को तैयार हो गए। लेकिन, समय रहते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। उधर पुलिस ने दोनों पक्षों के मकान पर दबिश दी लेकिन, दोनों के मकानों पर सभी लोग फरार हैं। शांति व्यवस्था बहाल करने के लिए सलेमपुर गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply