मथुरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर सूटकेस में मिली 22 वर्षीय युवती की लाश, नही हुई शिनाख्त

उत्तर प्रदेश: मथुरा के राया थाना क्षेत्र में
शुक्रवार दोपहर को कृषि अनुसंधान केंद्र के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर एक सूटकेस में युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। लगभग 22 वर्षीय इस युवती की बेरहमी से हत्या कर उसको सूटकेस में बंद कर यहां फेंका गया है। मृतका की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। सूटकेस के अंदर एक साड़ी भी मिली है। पुलिस जांच में जुटी है।


जानकारी के मुताबिक राया थाना पुलिस को शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे एक लाल रंग का लावारिस सूटकेस यमुना एक्सप्रेसवे पर पड़ा होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब सूटकेस को खोलकर देखा तो सन्न रह गई। सूटेकस के अंदर एक युवती की लाश को पॉलिथीन में लपेट कर रखा गया था। युवती के चेहरे पर खून लगा हुआ था। जिससे आशंका जताई जा रही है की उसकी हत्या कर शव को सूटकेस में बंद कर यहां फेंका गया है।

पुलिस के अनुसार युवती की उम्र करीब 22 वर्ष और उसका कद पांच फीट दो इंच है। युवती का रंग गोरा और लंबे काले बाल हैं। मृतका स्लेटी कलर की टी-शर्ट जिस पर लेजी डेज लिखा हुआ पहने है। उसने नीला और सफेद फूलपत्तीदार प्लाजो पहने हुए हैं। बाएं हाथ पर कलावा व काला धागा बंधा है। सूटकेस के अंदर एक लाल सफेद व बैगनी रंग की साड़ी भी सूटकेस में मिली है।

Leave a Reply