owner killing news: कर्नाटक के बल्लारी जिले से ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने अपनी बेटी को इसलिए डुबोकर मार डाला क्योंकि उसकी बेटी एक अलग समुदाय के लड़के के साथ रिश्ते में थी। आरोपी पिता इस बात से नाखुश था।
![](https://i0.wp.com/aankhondekhilive.in/wp-content/uploads/2022/11/drowning-girl.png?resize=783%2C441&ssl=1)
बताया जा रहा है कि आरोपी पिता ने बेटी को कई बार लड़के से दूर रहने की चेतावनी थी लेकिन उसने अपने रिश्ते को जारी रखे हुए था। इससे नाराज होकर उसने अपनी बेटी को बल्लारी जिले के कुदथिनी कस्बे में एक जलाशय में धकेल दिया।
31 अक्टूबर का है मामला
![](https://i0.wp.com/aankhondekhilive.in/wp-content/uploads/2022/11/rs0l4a3_bharti-singh_625x300_22_November_20-2.webp?resize=655%2C369&ssl=1)
पुलिस ने बताया कि दिल दहला देने वाली घटना 31 अक्टूबर की है। आरोपी ओंकार गौड़ा ने बताया कि वह बेटी को फिल्म दिखाने के बहाने घर से लेकर गया था। लेकिन पहले वो मंदिर गया और फिर उसने पास की एक दुकान से उसके गहने खरीदे। इसके बाद वह उसे इलाके की हाई लेवल नहर में ले गया और उसे पानी में धकेल दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता तिरुपति भाग गया। लड़की की मां और भाई ने कुदाथिनी थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी.
मंगलवार को जब पिता ओंकार गौड़ा लौटा तो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर उसने पुलिस के सामने कबूल किया कि उसने अपनी बेटी की हत्या की है। पुलिस अधिकारियों ने बच्ची के शव की तलाश शुरू कर दी है।