गाजियाबाद: लोनी में बुजुर्ग दंपत्ति को हत्या, डबल मर्डर के मचा हड़कंप

Manoj Kumar
2 Min Read

संवाददाता: कपिल कुमार

डबल मर्डर की जानकारी पर मौके पर जमा भीड़

उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद जिले के लोनी क्षेत्र में बुजुर्ग पति-पत्नी का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी तब लगी, जब पति-पत्नी काफी समय तक घर से बाहर नहीं निकले। पड़ोसियों ने खिड़की से झांककर अंदर देखा तो दोनो के शव पड़े हुए थे। स्थानीय लोगो ने तुरंत ही दोहरे हत्याकांड की खबर मौके पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, ट्रॉनिका सिटी थाना इलाके की चर्च कॉलोनी में ट्रोनिका सिटी गेट नंबर-2 के पास कबाड़ की दुकान करने वाले इब्राहिम (86 वर्ष) उनकी पत्नी हाजरा (65 वर्ष) आज सुबह घर में शव मिला है। दंपती की गला घोंटकर हत्या की गई है। पुलिस ने बताया कि, हाजरा का शव घर के बरामदे में पड़ा हुआ था, जबकि इब्राहिम का शव एक कमरे में पड़ा था।

घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी मुनिराज, एसपी देहात डॉ. इरज राजा, सीओ रजनीश उपाध्याय मौके पर पहुंचे।  हत्या का कारण पारिवारिक रंजिश भी बताया जा रहा है।  बताया गया कि मृतक की बेटी और दामाद साथ रहते हैं। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply