दिल्ली: दुष्कर्म के आरोप में जेल में बन्द कैदी ने महिला डॉक्टर के साथ की रेप की कोशिश

Manoj Kumar
1 Min Read

अशोक धवन


New Delhi: दिल्ली की मंडोली जेल में महिला डॉक्टर के साथ कैदी ने रेप की कोशिश की है। कैदी ने रेप की कोशिश के अलावा महिला चिकित्सक को जान से मारने की कोशिश भी की है। आरोपी दुष्कर्म के आरोप में पहले से ही जेल में बंद है। इस मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 
यह मामला 26 सितंबर का है। आरोपी कैदी का नाम सुब्रत पिल्लै बताया जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोमवार को महिला डॉक्टर सभी कैदियों की नियमित जांच कर रही थीं। आरोपी जेल के स्नानगृह में छिपा था और मौका पाकर उसने महिला चिकित्सक के साथ ऐसी गंदी हरकत की है। वो किसी तरह आरोपी को धक्का देकर वहां से भागने में कामयाब हो सकीं। इस घटना के बाद कैदी को तुरंत पकड़ लिया गया।

चिकित्सक ने मंगलवार को इस घटना की जानकारी दी थी। मीडिया रिपोर्ट्स में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के हवाले से कहा जा रहा है कि घटना के वक्त किसी तरह महिला चिकित्सक ने अलार्म के जरिए सुरक्षाकर्मियों को सतर्क किया। बहरहाल पुलिस इस मामले में महिला चिकित्सक की शिकायत के आधार पर आगे की जांच में जुटी हुई है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply