खौफनाक बदला: 58 वर्षीय महिला की हत्या कर नाबालिग ने लाश के साथ किया दुष्कर्म, जानिए पूरी वारदात 

Manoj Kumar
4 Min Read
#image_title
महिला का बंधा शव फोटो सोशल मीडिया

मध्यप्रदेश के रीवा जिले में एक नाबालिग ने  58 वर्षीय महिला की हत्या करके उसकी लाश के साथ रात भर दुष्कर्म किया। महिला ने दो साल पहले उस नाबालिग पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाया था। बदले की आग में जल रहे आरोपी ने जिस घिनौने तरीके से बदला लिया यह सुनकर एक बारगी पुलिस भी सन्न रह गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर कत्ल में इस्तेमाल हंसिया भी बरामद कर लिया हैं।

विलाप करती महिलाएं

जानकारी के अनुसार,रीवा जिले के हनुमना थाना क्षेत्र के कैलाशपुर में 31 जनवरी की रात को एक 16 वर्षीय आरोपी ने घर में घुसकर एक अकेली महिला पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस को एक फरवरी की सुबह घटना की जानकारी मिली थी। जिसके बाद हनुमना पुलिस कैलाशपुरा गांव पहुंची। जहां एक 58 महिला का शव उनके ही घर में निर्माणाधीन हिस्से में पड़ा मिला। महिला के हाथ-पैर बंधे हुए थे। मुंह में रुमाल, मोजा और पन्नियां ठूंसी हुई थीं। वारदात के वक्त महिला का पति और बेटा गांव से बाहर गए हुए थे। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की।

जानकारी जुटाती पुलिस

मौके से हनुमना थाना प्रभारी शैल यादव, साइबर सेल, फिंगर प्रिंट, डॉग स्क्वायड और FSL टीम के साथ सबूत जुटाए। शव का दो डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमॉर्टम किया। पुलिस ने दूसरे दिन गांव के कुछ संदेहियों को उठाया। पुलिस ने सभी से पूछताछ की लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। इसके बाद महिला के बेटे ने गांव के ही एक नाबालिग पर भी शक जताया। उसने बताया कि यह नाबालिग दो साल पहले हमारे घर टीवी देखने आया था। उसी समय घर से एक मोबाइल चोरी हो गया। इसका आरोप घरवालों ने नाबालिग के ऊपर लगाया। तब से आरोपी हमारे परिवार से खुन्नस रखता है।

क्लू मिलने पर पुलिस ने तुरंत ही नाबालिग को पकड़कर 6 घंटे तक पूछताछ की। लेकिन नाबालिग भी पुलिस को छकाता रहा। पुलिस ने जब आरोपी को भरोसे में लिया, तब उसने हत्या करने की बात कबूल कर ली। उसने बताया कि महिला 15 दिन से अकेली थी इसी का फायदा उठाकर 30 जनवरी की रात महिला के अकेले होने की जानकारी पर मर्डर का प्लान बनाया। वह की दीवार चढ़कर कच्चे घर में घुसा और खटिया पर सोती हुई महिला के हाथ गमछे से बांध दिए। महिला शोर न मचा पाए इसलिए उसने पॉलिथीन के टुकडे़, मोजे और रुमाल महिला के मुंह में ठूंस दिए।

आरोपी ने बताया कि वह घसीटकर महिला को निर्माणाधीन मकान वाले हिस्से में ले गया। इसके बाद पैर को रस्सी से लोहे की चौखट पर बांध दिए। चेहरे और सिर में लात मारी। अंत में हंसिये से चेहरे, गले और छाती पर कई बार वार किए। आरोपी ने बताया कि जब महिला मर गई तो उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और प्राइवेट पार्ट में डंडे से चोट पहुंचाई। इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने महिला के जेवर और पैसो को भी लूट लिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने लूटा हुआ सामान भी बरामद कर लिया है। खुलासा करने वाली टीम को एसपी ने पुरस्कृत करने की बात कही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply