छपरा: दो पत्नियों ने मिलकर पति को उतारा मौत के घाट‚ हैरान कर देगी वजह

आँखों देखी
2 Min Read
मृतक की फाइल फोटो और कातिल पत्तनियां
मृतक की फाइल फोटो और कातिल पत्तनियां

Chhapra: बिहार के छपरा जनपद में दो पत्नियों ने मिलकर अपने पति की हत्या कर डाली। मृतक दिल्ली में रहकर मजदूरी करके बच्चों का पालन पोषण करता था।  सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दोनों पत्नियों को गिरफ्तार कर लिया है।  फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

हमारे संवाददाता से मिली जानकारी के अनुसार भेल्दी थाना इलाके के बेदवलिया रायपुरा निवासी आलमगीर अंसारी (45 साल) दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था।  करीब 10 साल पहले ही उसकी शादी सलमा के साथ हुई थी।  सलमा गरखा थाना क्षेत्र के चिंतामनगंज गांव की रहने वाली थी। 

जानकारी के अनुसार कुछ समय बाद ही आलमगीर का पहली पत्नी से विवाद होने लगा‚  इसके बाद वह अपने मायके जाकर रहने लगी।  करीब 6 महीने पहले आलमगीर ने दिल्ली में ही बंगाल की रहने वाली अमीना से दूसरी शादी कर ली। कुछ समय बात पहली पत्नी सलमा भी आलमगीर के पास दिल्ली चली गई और तीनों साथ रहने लगे।

मृतक के परिजनों ने बताया कि बकरा ईद पर आलमगीर दोनों पत्नियों के साथ गांव आया था‚  पिछले कई दिनों से अपने गांव में ही पत्नियों के साथ रह रहा था।  परिजनों ने बताया कि 9 जुलाई की दोपहर दोनों पत्नियों का आलम दिल से किसी बात को लेकर विवाद हुआ‚ जिसके बाद दोनों पत्नियों ने चाकू निकालकर आलमगीर पर हमला कर दिया।

चाकू से बुरी तरह से घायल आलमगीर को परिजन अस्पताल लेकर दौड़े‚ लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दोनों आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply