आगरा में दरिंदगी: होली खेलने गई किशोरी मिली खून से लथपथ, दुष्कर्म कर जंगल में फेंकने की आशंका

Manoj Kumar
2 Min Read
सांकेतिक चित्र

संवाददाता: उदयवीर सिंह

सांकेतिक चित्र

उत्तर प्रदेश: आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार दोपहर से लापता एक 14 वर्षीय किशोरी शुक्रवार सुबह जंगल में गंभीर घायल हालत में मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को देते हुए दुष्कर्म की आशंका जाहिर की है। पुलिस ने किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता के बयान दर्ज कर तहरीर के आधार मुकदमा दर्ज करके जांच की जाएगी।

परिजन के मुताबिक, बृहस्पतिवार दोपहर को एक 14 वर्षीय किशोरी गांव में ही 500 मीटर की दूरी पर रह रही अपनी मौसी के घर जाने के लिए निकली थी, मगर वह वहां नहीं पहुंची। परिजन यह समझते रहे कि किशोरी मौसी के घर होली खेल रही है। शाम को 6:00 बजे तक भी जब किशोरी घर नहीं पहुंची तो परिजन उसको देखने मौसी के घर पहुंचे। वहां जाकर पता चला कि किशोरी वहां पहुंची ही नहीं तो हड़कंप मच गया। किशोरी को काफी तलाशने पर भी वो नहीं मिली।


शुक्रवार सुबह एक राहगीर ने घर आकर सूचना दी कि किशोरी जंगल में पड़ी हुई है। इस पर लोग तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा। किशोरी के भाई का कहना है कि बहन के गले पर चोट का निशान है। आशंका जताई कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। इसके बाद जान से मारने की कोशिश की गई। उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान बने हुए हैं।

मामले की जानकारी देते हुए थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही का कहना है कि किशोरी के शरीर पर चोट के निशान हैं। उसे काफी मारा पीटा गया है। परिजन दुष्कर्म की आशंका जता रहे हैं। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। किशोरी के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। इससे आरोपियों की पहचान की जा सके

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply