अमरोहा: गजरौला मायके में रह रही दलित मां-बेटी की सिर कूचकर हत्या, डबल मर्डर से मचा हड़कंप

Manoj Kumar
2 Min Read

मनोज कुमार

उत्तर प्रदेश: अमरोहा जिले के गजरौला मायके में रह दलित मां-बेटी की शनिवार रात सिर कूचकर हत्या कर दी गई। दोनों की लाश रविवार सुबह को चारपाई पर मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचीं और मामले की जांच में जुट गई। वहीं मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। महिला के पति का लगभग 9 वर्ष पूर्व देहांत हो गया था। जिस कारण महिला अपने मायके में रह रही है।

गजरौला थाना क्षेत्र के ब्रजघाट चौकी क्षेत्र के ककठेर गांव में मिथलेश (38 वर्ष) अपनी 12 साल की बेटी यशी के साथ शनिवार रात को एक ही चारपाई पर सो रही थी। रात में किसी समय किसी ने घर में घुसकर दोनो मां-बेटी दोनों की निर्मम हत्या कर दी। मिथलेश के पति पवन की 2013 में गंभीर बीमारी के कारण निधन हो गया था। इसके बाद वह अपनी बेटी के साथ ससुराल से अलग रहने लगी थी। वहीं महिला का बड़ा बेटा हसनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने नाना के साथ रहता है।

रविवार सुबह छह बजे मोहल्ले की एक महिला उसके घर पहुंची तो चारपाई पर मां-बेटी की लाश देखकर घबरा गई और शोर मचाने लगी। शोर-शराबा सुनकर गांव के अन्य लोग इक्कठा हो गए और इसकी जानकारी पुलिस को दी। घटना स्थल पर सीओ अरुण कुमार, एसपी आदित्य और एडिशनल एसपी राजीव कुमार भी मौके पर पहुंचे। महिला के परिजनों ने गजरौला थाने में जमकर हंगामा किया। उन्होंने मिथलेश के ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया। जिसके बाद पुलिस ने ससुराल पक्ष पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply