आयुषी हत्याकांड: मथुरा पुलिस ने आयुषी के घर से जुटाए सबूत, हत्याकांड के आरोपी मां बाप को भेज जेल

Manoj Kumar
4 Min Read

उदयवीर सिंह

मथुरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर सूटकेस में लाश दिल्ली की आयुषी की थी,पुलिस ने हत्या कांड की गुत्थी भी सुलझा ली है।वही उनके बाद मथुरा पुलिस ने मंगलवार को हत्या में आरोपी बनाए गए माता-पिता को जेल भेज दिया। वही इससे पहले पुलिस हत्यारोपियों के नई दिल्ली के बदरपुर स्थित मकान पर गई। वही पोलिस और फॉरेंसिक टीम ने वहाँ से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य भी जुटाए है। आपको बता दे आयुषी की हत्या के बाद आरोपी पिता ने ट्रॉली बैग में लाश रखकर कमरे में ताला लगा दिया था। वही इस पूरे घटनाक्रम का आयुषी के भाई को पता नहीं था।

वही राया क्षेत्र में वीते 18 नवंबर को यमुना एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर कृषि अनुसंधान केंद्र के पास झाड़ियों में ट्रॉली बैग में एक युवती का शव मिला था । जिसकी पहचान पुलिस ने 48 घंटे में आयुषी नाम से करने में कामयाबी हासिल कर ली। वही पुलिस ने हत्यारोपी पिता नितेश यादव और मां ब्रजबाला को गिरफ्तार कर 21 नवंबर को आयुषी हत्याकांड का खुलासा कर दिया। पुलिस ने मंगलवार को हत्यारोपी माता-पिता को कोर्ट में पेश किया गया। 

आयुषी का घर

आयुषी हत्याकांड की जांच करने राया थाना प्रभारी निरीक्षक ओमहरि वाजपेयी और राया कट चौकी प्रभारी हरेंद्र कुमार के साथ फॉरेंसिक टीम को दिल्ली स्थित आयुषी के मकान पर भेजा गया। दिल्ली जाकर आयुषी के कमरे से फॉरेंसिक टीम ने खून के सैंपल के अलावा कुछ महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित किए। वही पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले हैं। 

घर के पास लगे सीसीटीवी फुटेज में पहले कार निकालते नितेश दिख रहा है। वही उसके बाद पिछली गली से ट्रॉली बैग ले जाता भी कैमरे में कैद हुआ है। आपको बता दे पुलिस टीम सोमवार को देर शाम लौट आई। वही उसके बाद मंगलवार को दंपती को कोर्ट में पेश किया गया। वही कार्यवाहक एसएसपी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि दंपती को जेल भेज दिया गया है।

आपको बता दे दिल्ली के बदरपुर क्षेत्र में मोलरबंद एक्सटेंशन में नितेश यादव का दो मंजिला मकान है। जहाँ 17 नवंबर को पहली मंजिल पर बने कमरे में ही दोपहर दो बजे आयुषी की दो गोलियां मारकर हत्या की गई थी।घटना के वक्त आयुषी का भाई आयुष घर पर नहीं था। वही उसके आने से पहले खून साफ कर ट्रॉली बैग में आयुषी का शव पॉलिथीन में पैक करने के बाद कमरे में रखकर ताला लगा दिया गया। 

आयुष जैसे ही घर आया तो उसको ऐसा दिखाया गया कि कुछ हुआ ही नहीं है।वही देर रात तक बेटे के सोने का इंतजार करने के बाद देर रात 2.15 बजे नितेश अपनी पत्नी ब्रजबाला के साथ घर से निकले। वही घर के पास लगे सीसीटीवी में यह पूरा घटनाक्रम कैद भी हुआ है। आयुष फिहलाल अपने दादा और दादी के संग घर पर है। 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply