टी-20 वर्ल्ड कप खेलने ऑस्ट्रेलिया गए श्रीलंकाई खिलाड़ी दनुष्का गुणतिलका दुष्कर्म के आरोप में सिडनी से गिरफ्तार

Manoj Kumar
2 Min Read

मनोज कुमार

सिडनी: श्रीलंका टीम में शीर्ष क्रम के बल्लेबाज दनुष्का गुणतिलका को सिडनी में दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। गुणतिलका आस्ट्रेलिया में चल रहे टी-20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल थे। लेकिन हैमस्ट्रिंग की समस्या के कारण टीम से बाहर थे। श्रीलंकाई टीम शनिवार (5 नवंबर) को इंग्लैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप में अपना आखिरी मैच खेली थी। इंग्लैंड से हार के बाद श्रीलंका टीम इस खिलाड़ी के बिना ही वापस लौट गई है।

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार श्रीलंकाई टीम के खिलाड़ी गुणतिलका पर एक महिला ने दनुष्का पर रेप का आरोप लगाया है। उसकी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए 31 साल के दनुष्का को सिडनी में गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं बता दें कि दानुष्का गुणतिलका ने 2022 टी-20 वर्ल्ड कप में सिर्फ एक मुकाबला निमिबिया के खिलाफ खेला है। इस मैच में लंकाई टीम को हार मिली थी। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने श्रीलंका के लिए 100 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।

गुणतिलका 2018 में इसी तरह की घटना में फंसे थे। तब श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें कदाचार के लिए निलंबित कर दिया था। पुलिस ने श्रीलंका में नार्वे की एक महिला द्वारा लगाए गए कथित दुष्कर्म के आरोप में गुणतिलका और उनके दोस्त से पूछताछ की थी। हालांकि, पुलिस ने तब गुणतिलका की संलिप्तता को खारिज कर उन्हें छोड़ दिया था, लेकिन उनके को दोस्त को गिरफ्तार कर लिया था।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply